महिलाओं के खातों में 2100 रुपए आएंगे, जानें कहां-किस नेता ने किया वादा
Ravi Singh | Dec 12, 2024, 16:59 IST
Honor Scheme Delhi Arvind Kejriwal
लाड़ली बहना योजना के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए मिलते हैं। अब इस राज्य के नेता ने वादा किया है कि महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 रुपए जमा किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए मिलते हैं। महाराष्ट्र और झारखंड में भी इस योजना का बोल वाला था। इस योजना को एमपी में शिवराज सिंह चौहान ने, महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और झारखंड में हेमंत सोरेन लाए थे। यह योजना पार्टियों के फिर सत्ता में आने की चाबी साबित हुई। अब ये दांव दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मास्टरस्ट्रोक खेला है....
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने कमर कस ली है। अरविंद केजरीवाल ने आज इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है। कैबिनेट ने महिला सम्मान निधि को मंजूरी दे दी। इसको लेकर केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने ऐलान किया है कि अभी महिलाओं को महिला सम्मान निधि के तहत 1000 रुपए मिलेंगे और जीतने के बाद उन्हें 2100 रुपए मिलेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने का ऐलान किया है। मालूम हो कि इस साल बजट सत्र में दिल्ली की तत्कालीन वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने महिलाओं के लिए नई योजना का ऐलान किया था। और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने योजना से जुड़ी सारी जानकारी दी है। दिल्ली में कल यानी 13 दिसंबर से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि इसके साथ ही दिल्ली में यह योजना लागू हो गई है। अब महिलाओं को इसके लिए पंजीकरण कराना होगा। मैंने मार्च में इसकी घोषणा की थी और इसे अप्रैल-मई में लागू किया जाना था, लेकिन दुर्भाग्य से मुझे जेल में डाल दिया गया। मुझे खुशी है कि हमारी मेहनत और प्रयासों से यह योजना लागू हो गई है। हम कोई योजना लाकर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं।
केजरीवाल ने अपने ऐलान में आगे कहा कि महिलाएं बच्चों का पालन-पोषण करती हैं और वे देश का भविष्य हैं। इससे दिल्ली सरकार का पैसा खर्च नहीं होगा, बल्कि इससे दिल्ली सरकार में खुशहाली आएगी। कुछ लोग कह रहे थे कि ये नहीं हो सकता, वो नहीं हो सकता। केजरीवाल जो तय कर लेते हैं, वो करते हैं। तब हमें कोई बाधा नहीं आती। भाजपा वाले कहते हैं कि मुफ्त बिजली की क्या जरूरत है, वो मुफ्त मिठाई बांट रहे हैं। भाजपा वाले कह रहे हैं कि पैसा कहां से आएगा। वो तब भी यही कहते थे कि बिजली मुफ्त कर देंगे। मैं भाजपा वालों से कहना चाहता हूं कि मैं जादूगर हूं। मैं हिसाब-किताब का जादूगर हूं।
महिला सम्मान निधि को मंजूरी
13 दिसंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
योजना लाकर कोई एहसान नहीं
भाजपा वालों मैं जादूगर हूं- केजरीवाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari