बीजेपी वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लिखा- राम मंदिर नियति ने तय किया, इसके लिए पीएम मोदी को चुना, एक दिव्य स्वप्न की पूर्ति

Rahul Garhwal | Jan 13, 2024, 24:00 IST
Share
बीजेपी वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लिखा- राम मंदिर नियति ने तय किया, इसके लिए पीएम मोदी को चुना, एक दिव्य स्वप्न की पूर्ति
बीजेपी वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लिखा- राम मंदिर नियति ने तय किया, इसके लिए पीएम मोदी को चुना, एक दिव्य स्वप्न की पूर्ति

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लिखा कि राम मंदिर नियति ने तय किया, इसके लिए पीएम मोदी को चुना, एक दिव्य स्वप्न की पूर्ति है।

NEW DELHI. बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लिखा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया जाएगा और उसने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना। राम मंदिर आंदोलन में सबसे आगे रहे लालकृष्ण आडवाणी ने राष्ट्र धर्म पत्रिका के विशेष संस्करण में लिखे अपने लेख में ये बातें कही हैं।

आडवाणी ने पीएम मोदी को दी बधाई

लालकृष्ण आडवाणी ने रामलला का भव्य मंदिर बनाने और अपने संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

रथ यात्रा ने खुद को समझने का मौका दिया

आडवाणी ने अपने लेख में राम मंदिर निर्माण के लिए 33 साल पहले निकाली गई रथ यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि उनका मानना है कि अयोध्या आंदोलन उनकी राजनीतिक यात्रा में सबसे निर्णायक और परिवर्तनकारी घटना थी। इस यात्रा ने उन्हें भारत को फिर से खोजने और इस प्रक्रिया में, खुद को फिर से समझने का मौका दिया। आज रथयात्रा को 33 साल पूरे हो गए। जब हमने 25 सितंबर, 1990 की सुबह रथ यात्रा शुरू की, तो हमें नहीं पता था कि भगवान राम के प्रति जिस आस्था के साथ हम यह यात्रा शुरू कर रहे हैं, वह देश में एक आंदोलन का रूप ले लेगी।

रथ यात्रा के दौरान साथ रहे मोदी

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी रथ यात्रा के दौरान उनके साथ थे। तब वे बहुत प्रसिद्ध नहीं थे, लेकिन उसी समय भगवान राम ने अपने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए अपने भक्त (मोदी) को चुना था। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर में भगवान राम की मूर्ति का अभिषेक करेंगे, तो वे हमारे भारत के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करेंगे। मैं प्रार्थना करता हूं कि ये मंदिर सभी भारतीयों को श्री राम के गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करे। उस समय मुझे लगा कि नियति ने तय कर लिया है कि एक दिन अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर जरूर बनेगा। अब ये केवल समय की बात है। अयोध्या में राम मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया जाना है।

अटल जी की कमी महसूस कर रहे आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा कि वे अयोध्या में राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अटल जी की अनुपस्थिति महसूस कर रहे हैं।

Tags:
  • राम मंदिर
  • RAM MANDIR
  • पीएम मोदी
  • PM Modi
  • लालकृष्ण आडवाणी
  • अयोध्या राम मंदिर निर्माण
  • Lal Krishna Advani
  • Ayodhya Ram Mandir construction
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज