Boxing Match : 31 साल छोटे जैक पॉल से हारे दिग्गज मुक्केबाज Mike Tyson

Vikram Jain | Updated:
Share
Legendary boxer Mike Tyson vs Jack Paul boxing match
Legendary boxer Mike Tyson vs Jack Paul boxing match

19 साल बाद रिंग में उतरे दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 27 साल के जैक पॉल ने हराया। इस मैच के बाद जैक ने बॉक्सिंग लीजेंड टायसन को सिर झुकाकर सम्मान भी दिया।

दुनिया के दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन (Mike Tyson) 19 साल बाद रिंग में उतरे, यहां उन्हें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन को 27 साल के जैक पॉल (Jake Paul) ने हराया। बाक्सिंग मैच में जैक को 78-74 से इस मैच में जीत मिली। इस मैच के बाद जैक ने दिग्गज टायसन को सिर झुकाकर सम्मान भी दिया। नेटफ्लिक्स पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हुई। बता दें कि मुक्केबाजी में माइक टायसन और जैक पॉल के बीच मुकाबने को लेकर 500 करोड़ से ज्यादा का इनाम रखा गया था। दोनों मुक्केबाजों की उम्र में 31 साल का अंतर है।

31 साल छोटे खिलाड़ी से हारे टायसन

मुकाबले (Boxing Match) में जैक के खिलाफ 58 साल के टायसन पर उम्र का असर साफ दिख रहा था, लेकिन दिग्गज मुक्केबाज टाइसन ने जैक पॉल को शुरुआती राउंड में जमकर फाइट दी। लेकिन 31 साल छोटे जैक पॉल ने चालाकी दिखाते हुए टायसन को पहले थकने जान दिया। फिर जैक पॉल ने माइक टायसन को कई जबरदस्त पंच लगाए। हालांकि, आखिर में निर्णायक मंडल के फैसले के बाद जैक पॉल को विजेता घोषित किया गया।

6 घंटे ठप रहा नेटफ्लिक्स पर प्रसारण

इस मैच का प्रसारण नेटफ्लिक्स पर किया, लेकिन इतने ज्यादा उपयोगकर्ताओं ने स्ट्रीमिंग से जुड़ने का कोशिश कि जिससे प्रसारण 6 घंटे के लिए ठप हो गई। यूजरडाउन डिटेक्टर डॉट कॉम के अनुसार, अमेरिका और भारत में लगभग 1 लाख से ज्यादा उपयोगकर्ताओं को नेटफ्लिक्स का उपयोग करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मैच की प्राइज मनी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मैच की इनाम की राशि 60 मिलियन डॉलर यानी 506 करोड़ रुपए रखी गई थी। मुकाबले में विजेता जैक पॉल को 40 मिलियन यानी करीब 338 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। फाइट हारने वाले माइक टायसन को 20 मिलियन डॉलर (169 करोड़ रुपए) मिलेंगे।

यह मेरे लिए बेहद मुश्किल था: जैक पॉल

बॉक्सिंग के युवा स्टार जैक पॉल ने बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन को हराकर एक बड़ी जीत हासिल की। मैच के बाद, पॉल ने अपनी जीत को लेकर कुछ अहम बातें साझा कीं। पॉल ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत ही मुश्किल था। 58 साल के होने के बावजूद, मैंने जितनी टक्कर सोची थी, उससे कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण था।" इस दौरान पॉल ने माइक टायसन को खेल आइकन बताया। पॉल ने कहा कि उन्हें इस मुकाबले से काफी कुछ सीखने को मिला और उन्होंने टायसन की दीर्घायु और साहस को सराहा। बता दें कि यह मुकाबला जेक पॉल के करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • खेल समाचार
  • बॉक्सिंग चैंपियन
  • माइक टायसन
  • जेक पॉल vs माइक टायसन
  • मुक्केबाज माइक टायसन
  • मुक्केबाज जैक पॉल
  • बाक्सिंग मैच
  • Boxing Match
  • Boxing Match Vs Paul Fight
छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन
गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान

By Aman Vaishnav

गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान
MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी

By Sanjay Gupta

MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी
भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे
Rajasthan Panchayat Election: चुनावी प्रचार के बीच इंस्टाग्राम का बदला खेल, नेताओं की पोस्ट की घट रही पहुंच; जानें क्या होगा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी प्रचार के बीच इंस्टाग्राम का बदला खेल, नेताओं की पोस्ट की घट रही पहुंच; जानें क्या होगा असर
सिंहस्थ 2028 में दिखेगा उज्जैन का नया रूप, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से सुविधाओं तक का खाका तैयार, 33 कामों को हरी झंडी

By Arohi Raj

सिंहस्थ 2028 में दिखेगा उज्जैन का नया रूप, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से सुविधाओं तक का खाका तैयार, 33 कामों को हरी झंडी
राजस्थान में स्वास्थ्य योजनाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में स्वास्थ्य योजनाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा