बाबा रामदेव की इन दवाओं के लाइसेंस सस्पेंड, आप तो नहीं ले रहे ये दवाएं

Jitendra Shrivastava | Apr 30, 2024, 24:14 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

राज्य की लाइसेंस अथॉरिटी ने बाबा की इस फर्म की खांसी, ब्लड प्रेशर, शुगर, लिवर, गोइटर और आई ड्रॉप के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 14 दवाओं के उत्पादन को रोकने का निर्देश दिया है। आदेश को सभी जिला ड्रग इंस्पेक्टर को भी भेजा गया है...

NEW DELHI. उत्तराखंड सरकार ने बाबा रामदेव ( Baba Ramdev ) की पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के लगभग 14 प्रोडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया है। यह जानकारी उत्तराखंड सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में सोमवार शाम हलफनामा दायर कर दी गई। उत्तराखंड सरकार की लाइसेंस अथॉरिटी ने सोमवार को प्रोडक्ट्स पर बैन का आदेश भी जारी किया। इसमें कहा- पतंजलि आयुर्वेद के प्रोडक्ट्स के बारे में बार-बार भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के कारण कंपनी के लाइसेंस को रोका गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई थी विज्ञापनों पर रोक


सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अपने कुछ उत्पादों के भ्रामक विज्ञापनों को रोकने के निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए रामदेव की बार-बार आलोचना की है। दिव्य फार्मेसी पतंजलि प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। राज्य की लाइसेंस अथॉरिटी ने बाबा की इस फर्म की खांसी, ब्लड प्रेशर, शुगर, लिवर, गोइटर और आई ड्रॉप के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 14 दवाओं के उत्पादन को रोकने का निर्देश दिया है। आदेश को सभी जिला ड्रग इंस्पेक्टर को भी भेजा गया है।

सुप्रीम कोर्ट आज करेगी सुनवाई


अब सुप्रीम कोर्ट आज, 30 अप्रैल को पतंजलि के मामले की सुनवाई करेगी, ताकि यह तय किया जा सके कि रामदेव के खिलाफ अवमानना का आरोप लगाया जाए या नहीं।

बाबा रामदेव ने मॉडर्न मेडिसिन को दिवालिया साइंस कहा था


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के प्रेसिडेंट अशोकन ने कहा कि बाबा रामदेव ने उस समय सभी हदें पार कर दीं, जब उन्होंने कोविड-19 ठीक करने का दावा किया। रामदेव ने मॉडर्न मेडिसिन को स्टुपिड और बैंकरप्ट साइंस यानी बेकार और दिवालिया विज्ञान भी कहा था। न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में अशोकन ने ये बातें कहीं। भ्रामक बयानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद को फटकार लगाए जाने के बाद IMA की तरफ से पहली बार कोई बयान दिया गया है।

Tags:
  • Baba Ramdev
  • बाबा रामदेव
  • पतंजलि आयुर्वेद
  • दिव्य फार्मेसी
  • प्रोडक्ट्स पर बैन
अनवर ढेबर के घर ED की दबिश, कोल लेवी और CSMCL घोटाले में EOW-ACB का प्रदेशभर में बड़ा एक्शन

By VINAY VERMA

अनवर ढेबर के घर ED की दबिश, कोल लेवी और CSMCL घोटाले में EOW-ACB का प्रदेशभर में बड़ा एक्शन
हाईकोर्ट का फर्जी आदेश पेश करने पर सूरजगढ़ विधायक पुत्र पर FIR के निर्देश, कोर्ट ने बताया न्याय प्रणाली पर हमला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

हाईकोर्ट का फर्जी आदेश पेश करने पर सूरजगढ़ विधायक पुत्र पर FIR के निर्देश, कोर्ट ने बताया न्याय प्रणाली पर हमला
सीएम विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, किसान उत्सव से लेकर दुर्ग के कार्यक्रम में होंगे शामिल

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, किसान उत्सव से लेकर दुर्ग के कार्यक्रम में होंगे शामिल
दस हजार सैलरी वाले युवक के खाते में दिखे एक लाख करोड़, बैंकिंग सिस्टम पर उठे सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दस हजार सैलरी वाले युवक के खाते में दिखे एक लाख करोड़, बैंकिंग सिस्टम पर उठे सवाल
शिवपुरी के एक ही बैंक में दूसरी बार लूट की कोशिश, नकाबपोश दो बदमाश बैंक में घुसे, पिस्टल दिखाकर मांगा कैश; सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, जांच जारी

By Arohi Raj

शिवपुरी के एक ही बैंक में दूसरी बार लूट की कोशिश, नकाबपोश दो बदमाश बैंक में घुसे, पिस्टल दिखाकर मांगा कैश; सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, जांच जारी
भाजपा कार्यालय में लगेगा मंत्रियों का दरबार, 14 दिन सुनेंगे कार्यकर्ताओं की शिकायतें, जानें किस दिन कौन आएगा

By Manya Jain

भाजपा कार्यालय में लगेगा मंत्रियों का दरबार, 14 दिन सुनेंगे कार्यकर्ताओं की शिकायतें, जानें किस दिन कौन आएगा
एमपी में साइबर ठगी रोकने 51 करोड़ खर्च करेगी सरकार, बनेगा 65 सीटों वाला कॉल सेंटर, शिकायत मिलते ही तुरंत मिलेगी मदद

By Aman Vaishnav

एमपी में साइबर ठगी रोकने 51 करोड़ खर्च करेगी सरकार, बनेगा 65 सीटों वाला कॉल सेंटर, शिकायत मिलते ही तुरंत मिलेगी मदद