Live Blog
लोकसभा चुनाव 2024: 8 राज्यों की 57 सीटों पर 57 लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 40.09 फीसदी वोटिंग

Synopsis: आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती, अभिनेत्री कंगना रनौत, रवि किशन, निशिकांत दुबे भी मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha elections 2024 ) के सातवें और आखिरी चरण के तहत आज यानी 1 जून को 7 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। जिसमें वाराणसी सीट भी शामिल है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पंजाब की सभी 13 सीटों, हिमाचल प्रदेश की 4, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान चल रहा है। आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती, अभिनेत्री कंगना रनौत, रवि किशन, निशिकांत दुबे भी मैदान में हैं।

कुल कितने मतदाता


सातवें चरण में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिलाएं और 3,574 थर्ड जेंडर मतदाता सहित 10.06 करोड़ से अधिक नागरिक मतदान करने के पात्र हैं। शनिवार को होने वाले मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुई मैराथन मतदान प्रक्रिया का समापन हो जाएगा। अबतक 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। मतगणना 4 जून को होगी।

यूपी की इन सीटों पर कड़ा मुकाबला


उत्तर प्रदेश में जिन संसदीय सीटों पर मतदान होगा उनमें महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। चंदौली, महाराजगंज और मिर्जापुर से केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे, पंकज चौधरी और अनुप्रिया पटेल चुनाव लड़ रहे हैं। दिवंगत मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी गाजीपुर से और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर बलिया से चुनाव लड़ रहे हैं। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अजय राय (कांग्रेस), अथर जमाल लारी (बसपा), कोलीसेट्टी शिव कुमार ( युग तुलसी पार्टी ), गगन प्रकाश यादव (अपना दल, कामेरावादी) और निर्दलीय दिनेश कुमार यादव और संजय कुमार तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं।

खबर अपडेट हो रही है...

Jun 01, 2024, 12:20 IST
7वें चरण में सुबह 11 बजे तक 26.30% प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें चरण में सुबह 11 बजे तक 26.30% प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। बिहार में 24.25 %, हिमाचल प्रदेश में 31.92%, झारखंड में 29.55%, ओडिशा में 22.64%, पंजाब में 23.91%, उत्तर प्रदेश में 28.02%, पश्चिम बंगाल में 28.10%, चंडीगढ़ में 25.03% मतदान हुआ।

Jun 01, 2024, 09:35 IST
Jun 01, 2024, 09:33 IST
Jun 01, 2024, 09:30 IST
Jun 01, 2024, 09:25 IST
Jun 01, 2024, 09:23 IST
ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट