पैसे के बदले सवाल... लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने की महुआ मोइत्रा की सांसदी खत्म करने की सिफारिश

Pratibha Rana | Nov 09, 2023, 24:00 IST
Share
पैसे के बदले सवाल... लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने की महुआ मोइत्रा की सांसदी खत्म करने की सिफारिश
पैसे के बदले सवाल... लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने की महुआ मोइत्रा की सांसदी खत्म करने की सिफारिश

कैश फॉर क्वेरी (पैसे के बदले सवाल) के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

New Delhi. कैश फॉर क्वेरी (पैसे के बदले सवाल) के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अब सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि लोकसभा की एथिक्स समिति ने महुआ को संसद से निष्कासित करने की सिफारिश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 500 पन्नों की रिपोर्ट में कमेटी ने महुआ मोइत्रा के कार्यों को अत्यधिक आपत्तिजनक, अनैतिक, जघन्य और आपराधिक बताया। समिति ने दर्शन हीरानंदानी से नकद लेनदेन मामले की भारत सरकार से जांच की सिफारिश की गई है। समिति ने लॉगइन आईडी और पासवर्ड शेयर करने के आरोपों पर कहा है कि इस गंभीर अपराध के लिए महुआ को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

बीजेपी के सांसद ने ऐसे उठाया मामला

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा ने संसदीय आईडी का अपना लॉग-इन पासवर्ड शेयर किया था, जहां से किसी दूसरे शख्स ने व्यापारी गौतम अडानी को घेरने वाले सवाल संसद में उठाए। दुबे ने दावा किया था कि महुआ मोइत्रा ने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को लोकसभा वेबसाइट का लॉगिन एक्सेस दिया था। इस बात की शिकायत दुबे ने आईटी मंत्री से की थी। इन आरोपों को महुआ ने गलत बताया था, हालांकि बाद में कारोबारी हीरानंदानी ने कुबूल किया था कि महुआ ने सवालों के लिए संसद का लॉगइन पासवर्ड दिया उनको दिया था.। इसके बाद एथिक्स कमेटी में मामले की सुनवाई हुई थी, लेकिन वहां हंगामा हो गया था।

एथिक्स कमेटी ने की महुआ से पूछताछ.... और हो गया हंगामा

1. कमेटी का नाम बदल देना चाहिए, क्योंकि इसमें नैतिकता नहीं बची

महुआ ने आरोप लगाकर कहा- समिति को एथिक्स कमेटी (आचार समिति) के बजाय कोई अन्य नाम देना चाहिए, क्योंकि इसमें कोई नैतिकता नहीं बची है। चेयरमैन ने दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक तरीके से सवाल किए। वहां मौजूद 11 में से 5 सदस्यों ने पूछताछ का बहिष्कार किया

2. महुआ ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखा

महुआ के पत्र में चेयरमैन विनोद सोनकर का बर्ताव अनैतिक, घिनौना और पूर्वाग्रह से भरा बताया। महुआ ने ये अनुरोध भी किया कि पोर्टल के लॉगिन और पासवर्ड को साझा करने वाले नियमों का खुलासा करें।

3. मेरी गरिमा को तार-तार करने वाले प्रश्न पूछे

महुआ ने कहा, मैंने बार-बार विरोध जताया, ये कार्यवाही के रिकॉर्ड में है। एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष मुझसे मुद्दे से संबंधित प्रासंगिक कोई भी सवाल जैसे लॉगिन, गिफ्ट लेने के आरोप, लेकिन इन पर कोई प्रश्न नहीं हुआ। मेरी गरिमा को तार-तार करने वाले व्यक्तिगत सवाल पूछे गए, जो अपमानजनक थे।

4. 'चेयरमैन पूछते हैं- रात में किससे बात करती हैं'

महुआ मोइत्रा, दानिश अली और अन्य विपक्षी सांसद भड़कते हुए एथिक्स कमेटी के दफ्तर से बाहर निकले। मामले में जब इनसे गुस्से का कारण पूछा गया तो दानिश अली बोले- चेयरमैन पूछ रहे हैं कि रात में किससे बात करती हैं, क्या बात करती हैं। ये कैसी एथिक्स कमेटी है, जो अनैतिक सवाल पूछ रही है। इसके बाद मामला बहुत गर्मा गया।

Tags:
  • Ethics Committee Report
  • Cash for query
  • questions in exchange for money
  • TMC MP Mahua Ghirin
  • Mahua's MP will end
  • Mahua news कैश फॉर क्वेरी
  • पैसे के बदले सवाल
  • टीएमसी सांसद महुआ घिरीं
  • एथिक्स समिति की रिपोर्ट
  • महुआ की सांसदी खत्म होगी
  • महुआ की खबर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई