ब्यूटी पॉर्लर में ऐसा क्या हुआ कि सहेली के लिए खर्च कर डाले 7 लाख रुपए
Jitendra Shrivastava | Dec 22, 2024, 16:38 IST
7-lakhs-changed-gender-arranged Photograph: (thesootr)
ब्यूटी पार्लर में दो लड़कियों की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। फिर एक सहेली ने एक हैरान करने वाले काम के लिए 7 लाख रुपए खर्च डाले। इसके बाद दोनों ने ये बड़ा कांड कर डाला... पढ़िए रोचक कहानी
उत्तर प्रदेश से एक रोचक मामला सामने आया है। दरअसल कन्नौज जिले के सरायमीरा की रहने वाली दो लड़कियों ने कुछ ऐसा किया कि खबर सुनने के बाद हर कोई हैरान है। इन दोनों लड़कियों की ब्यूटी पार्लर में मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई। देखते ही देखते दोनों ने आपस में मिलना शुरू कर दिया। इसके बाद लड़की ने अपनी दोस्त या कहें सहेली के लिए 7 लाख रुपए खर्च कर अनोखा कांड कर दिया।
सरायमीरा की शिवांगी के हाव भाव लड़कों जैसे थे क्योंकि उनकी परवरिश बचपन से ही लड़कों की तरह से हुई थी। सर्राफा कारोबारी की इस लाड़ली ने अपने शौक पूरे करने के लिए 7 लाख रुपए खर्च करा लिए। कुछ महीनों पहले शिवांगी की मुलाकात एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली ज्योति से हुई। इस मुलाकात के बाद दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगीं। जब शुरुआत में उनके परिजनों को इस बात का पता चला तो पहले तो उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन फिर मान गए।
पहले शिवांगी और ज्योति के रिश्ते पर परिवारजन राजी नहीं थे। उनको यह सब अजीब लग रहा था, लेकिन सर्राफा कारोबारी की बेटी शिवांगी जब जिद पर ही अड़ गई। उसके बाद उसने 7 लाख रुपए खर्च कर दिल्ली के एक हॉस्पिटल में अपना जेंडर बदलवा लिया और वो लड़की से लड़का बन गई। अब शिवांगी का नाम रानू है। पिछले महीने रानू और ज्योति की शादी हुई इस शादी में दोनों ही पक्षों के रिश्तेदारों ने हिस्सा लिया था। इस शादी के बाद अब समाज में समलैंगिक शादियों को लेकर गलतफहमी को भी आइना दिखाया है।
शिवांगी को शादी से पहले जेंडर चेंज करवाने के लिए उसे 3 बडे़ ऑपरेशन करवाने पड़े। अभी भी उसकी एक सर्जरी होनी बाकी है। इतना बड़ा रिस्क लेकर शिवांगी ने यह जता दिया कि प्यार को पाने के लिए कितनी बड़ी बाधाओं को पार करना पड़े तो करना चाहिए। शिवांगी ने अपने प्यार को पाने के लिए ये बड़ा रिस्क लिया। शिवांगी और ज्योति की शादी के चर्चे पूरे देश में हो रही है। इनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
लिव इन रिलेशनशिप रहती थीं दोनों सहेली
शिवांगी ने 7 लाख खर्च कर चेंज करवाया जेंडर
शिवांगी की एक सर्जरी अभी भी बाकी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava