LPG E-KYC की आज आखिरी तारीख, गैस उपभोक्ता तुरंत कराएं अपडेट

Manya Jain | Sept 12, 2026, 13:20 IST
Share
lpg e kyc deadline extended 14 september
lpg e kyc deadline extended 14 september

LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख आज यानी 14 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक E-KYC नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगे परेशानी न हो।



घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है। अगर किसी उपभोक्ता ने 7 सितंबर तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एलपीजी गैस कनेक्शनकी ई-केवाईसी करने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है।

पीएनजी, इंडक्शन और सोलर कुकर जैसे खाना बनाने के कई विकल्प मौजूद होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अभी भी अपने घरों में एलपीजी सिलेंडर का ही इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे में जिन गैस उपभोक्ताओं ने 7 सितंबर तक LPG कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं करवाई थी, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब उनके पास ई-केवाईसी करवाने के लिए कुछ और दिन का समय है।

सर्वर डाउन होने की वजह से बढ़ी डेडलाइन

डेडलाइन बढ़ाने के पीछे की वजह यह बताई गई है कि जिन लोगों ने तय समयसीमा तक ई-केवाईसी नहीं करवाई थी, उन्हें जब इसके लिए अतिरिक्त समय दिया गया, तो इस दौरान बड़ी संख्या में एक साथ कई उपभोक्ता ऑनलाइन ई-केवाईसी करने लगे।

इसकी वजह से सर्वर और मोबाइल ऐप में दिक्कत आने लगी। इसी वजह से गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की तारीख को आगे बढ़ाया गया, ताकि जिन लोगों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे इसे पूरा कर सकें।

कब तक करवा सकते हैं ई-केवाईसी

गौर करने वाली बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ाई गई हो, बल्कि पहले भी कई बार यह तारीख आगे बढ़ाई जा चुकी है। अब घरेलू गैस उपभोक्ता ई-केवाईसी 14 सितंबर 2026 तक करवा सकते हैं।

अगर किसी उपभोक्ता ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो वह ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीकों से ई-केवाईसी करवा सकता है।

अब तक कितनी बार बढ़ चुकी है समयसीमा

घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी करने की डेडलाइन कई बार बढ़ाई जा चुकी है। सबसे पहले इसकी अंतिम तारीख 16 अगस्त 2026 रखी गई थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया। फिर इसे 31 अगस्त तक बढ़ाया गया और उसके बाद यह डेडलाइन 7 सितंबर तक कर दी गई थी। अब एक बार फिर इसे बढ़ाकर 14 सितंबर 2026 कर दिया गया है।



FAQ

  1. LPG ई-केवाईसी की नई डेडलाइन क्या है?
    घरेलू गैस उपभोक्ता अब ई-केवाईसी 14 सितंबर 2026 तक करवा सकते हैं। इससे पहले यह डेडलाइन 7 सितंबर तय की गई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।
  2. डेडलाइन बार-बार क्यों बढ़ाई जा रही है?
    अतिरिक्त समय मिलने पर एक साथ बड़ी संख्या में उपभोक्ता ऑनलाइन ई-केवाईसी करने लगे, जिससे सर्वर और मोबाइल ऐप में दिक्कत आने लगी। इसी वजह से बाकी बचे उपभोक्ताओं को मौका देने के लिए डेडलाइन बढ़ाई गई है।
  3. ई-केवाईसी कैसे करवाई जा सकती है?
    उपभोक्ता ई-केवाईसी ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से करवा सकते हैं। जिन लोगों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें 14 सितंबर 2026 तक इसे पूरा कर लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें...

LPG सिलेंडर बुकिंग नियम बदला, अब मात्र इतने दिन करना होगा इंतजार

ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं को राहत: मंत्रालय ने घटाई बुकिंग समय सीमा, जानें नियम

सितंबर के पहले ही दिन लगा झटका, महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर

LPG e-KYC की आखिरी तारीख आज, 1 सितंबर से नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर?

Tags:
  • डेडलाइन
  • गैस कनेक्शन
  • LPG
  • ई-केवाईसी
  • पीएनजी
एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?

By Ramanand Tiwari

एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?
113 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: डीएन चक्रधारी एजुकेशन एसोसिएशन का डायरेक्टर देवनारायण गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

113 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: डीएन चक्रधारी एजुकेशन एसोसिएशन का डायरेक्टर देवनारायण गिरफ्तार
MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती

By Ramanand Tiwari

MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के काम बदले: 5 DIG और 3 AIG को नई जिम्मेदारी

By Amresh Kushwaha

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के काम बदले: 5 DIG और 3 AIG को नई जिम्मेदारी
लाड़ली बहना योजना बंद कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, खर्च और कर्ज पर उठे थे सवाल

By Amresh Kushwaha

लाड़ली बहना योजना बंद कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, खर्च और कर्ज पर उठे थे सवाल
Rajasthan Top News: राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट
अब नक्शे से चलेगा छत्तीसगढ़ का विकास, AI चैटबॉट बताएगा कहां चाहिए बैंक, कहां लगेगा उद्योग और कहां पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं।

By VINAY VERMA

अब नक्शे से चलेगा छत्तीसगढ़ का विकास, AI चैटबॉट बताएगा कहां चाहिए बैंक, कहां लगेगा उद्योग और कहां पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं।