नए साल पर पिता-पुत्र ने मिलकर खत्म किया परिवार, 5 लोगों को मार डाला

Sourabh Bhatnagar | Jan 01, 2025, 12:13 IST
Share
thesootr
thesootr

लखनऊ में एक परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में पता चला कि वारदात को पिता और बेटे ने मिलकर अंजाम दिया। इसके बाद बेटा होटल के कमरे में शवों के पास बैठा रहा।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक होटल में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में पता चला कि वारदात को पिता और बेटे ने मिलकर अंजाम दिया। इसके बाद बेटा होटल के कमरे में शवों के पास बैठा रहा। पुलिस पूछताछ में बेटे ने हत्या में अपनी और पिता की भूमिका कबूली।

DCP ने की मामले की पुष्टि

DCP रवीना त्यागी ने बताया कि पिता बदरूद्दीन और बेटा अरशद (24) घटना के मुख्य आरोपी हैं। अरशद ने बताया कि 31 दिसंबर की रात उसने अपनी मां आसमां और चार बहनों- आलिया (9), अक्सा (16), अल्शिया (19), और रहमीन (18) की हत्या की। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया है और फरार पिता की तलाश जारी है।

आगरा से लखनऊ आया था परिवार

पुलिस के मुताबिक, परिवार 30 दिसंबर को आगरा से लखनऊ आया था। उन्होंने चारबाग के नाका इलाके में स्थित होटल शरनजीत के कमरे नंबर 109 में ठहराव लिया था। हत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया गया है, लेकिन स्पष्ट वजह जानने के लिए जांच जारी है।

कमरे में मिले शव, गले और कलाई पर चोट के निशान

हत्या के बाद बेटे अरशद ने खुद होटल स्टाफ को जानकारी दी। जब पुलिस पहुंची तो अरशद कमरे में शवों के पास बैठा मिला। मृतकों के गले और कलाई पर चोट के निशान थे। पुलिस को शक है कि हत्या गला घोंटने और कलाई काटने से की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

फॉरेंसिक जांच और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

फॉरेंसिक टीम ने कमरे को सील कर दिया है और बेडशीट व अन्य सबूत जांच के लिए भेजे गए हैं। होटल के अन्य कमरों में ठहरे मेहमानों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि परिवार की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

परिवार की आखिरी गतिविधियां

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के अनुसार, घटना से पहले रात 12-1 बजे तक परिवार के सदस्य जाग रहे थे। परिवार को आखिरी बार शाम 8 बजे नीचे आते हुए देखा गया था।

FAQ

  1. 1. घटना कहां और कब हुई?
    लखनऊ के चारबाग के नाका इलाके में स्थित होटल शरनजीत में 31 दिसंबर की रात यह घटना हुई।
  2. 2. हत्या का कारण क्या था?
    प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
  3. 3. आरोपियों की पहचान क्या है?
    आरोपी पिता बदरूद्दीन और बेटा अरशद (24) हैं।
  4. 4. मृतकों की संख्या और पहचान क्या है?
    मृतकों में मां आसमां और चार बेटियां- आलिया (9), अक्सा (16), अल्शिया (19), और रहमीन (18) शामिल हैं।
  5. 5. पुलिस ने अब तक क्या कदम उठाए हैं?
    पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया है और बदरूद्दीन की तलाश जारी है। फॉरेंसिक जांच और CCTV फुटेज की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Lucknow News
  • National News
  • UP News
  • उत्तर प्रदेश
  • UP Crime News
  • लखनऊ
  • Lucknow News in Hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि