आ गई लक्जरी वंदे भारत स्लीपर, कोच में रूफ लाइटिंग और बर्थ में चढ़ने के लिए पांच स्टेप की सीढ़ी

Pratibha Rana | Oct 04, 2023, 24:00 IST
Share
आ गई लक्जरी वंदे भारत स्लीपर, कोच में रूफ लाइटिंग और बर्थ में चढ़ने के लिए पांच स्टेप की सीढ़ी
आ गई लक्जरी वंदे भारत स्लीपर, कोच में रूफ लाइटिंग और बर्थ में चढ़ने के लिए पांच स्टेप की सीढ़ी

वंदे भारत ट्रेनों की देश में संख्या बढ़ती जा रही है। स्वदेशी ट्रेन की सफलता से केंद्र सरकार उत्साहित है। अब ट्रेन का स्लीपर वर्जन देश में अगले साल मार्च तक पटरियों पर दौड़ता नजर आ सकता है।

New Delhi. वंदे भारत ट्रेनों की देश में संख्या बढ़ती जा रही है। स्वदेशी ट्रेन की सफलता से केंद्र सरकार उत्साहित है। अब ट्रेन का स्लीपर वर्जन देश में अगले साल मार्च तक पटरियों पर दौड़ता नजर आ सकता है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 3 अक्टूबर की रात 9:44 पर सोशल मीडिया ‘x’ पर इस ट्रेन के कॉन्सेप्ट की 7 तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि ‘वंदे भारत का स्लीपर वर्जन। जल्द ही आ रहा है... 2024 की शुरुआत में’। वर्ल्ड क्लास फीचर वाले एसी-टू और एसी-थ्री टियर कोच में रूफ लाइटिंग और बर्थ में चढ़ने के लिए 5 स्टेप वाली सीढ़ी भी होगी। संभावना है कि देश में अगले साल 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलने लगेंगी।

अभी चेयरकार सुविधा वाली वंदे भारत चल रही

मप्र समेत देश के कई राज्यों में अभी चेयरकार सुविधा वाली वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। रेलवे की योजना अब राजधानी एक्सप्रेस के रूट पर वंदे भारत ट्रेन को चलाने की है। ऐसे में यात्रियों को रात में आराम देने के लिए स्लीपर कोच देना जरूरी है।

तीन दिन पहले ही चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के जनरल मैनेजर बीजी माल्या ने जानकारी सार्वजनिक की थी कि फाइनेंशियल ईयर यानी 2023-24 के दौरान वंदे का स्लीपर वर्जन लॉन्च किया जाएगा। साथ ही वंदे मेट्रो भी इसी फाइनेंशियल ईयर में लॉन्च की जा सकती है। उन्होंने कहा था कि अभी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को बनाया जा रहा है और इसे मार्च 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही वंदे मेट्रो का भी प्रोडक्शन चल रहा है। 12 कोच की इस ट्रेन को छोटे रूट पर जनवरी से चलाया जा सकता है।

WhatsApp Image 2023-10-04 at 4.07.15 AM.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-04 at 4.07.15 AM.jpeg

अक्टूबर में वंदे भारत नॉन एसी ट्रेन होगी लॉन्च

माल्या के अनुसार, वंदे भारत का एक नॉन एसी ट्रेन वर्जन भी लॉन्च करने की योजना है। इस साल 31 अक्टूबर से पहले इसे लॉन्च किया जाएगा। यह एक नॉन-एसी पुश-पुल ट्रेन होगी, जिसमें 22 कोच और इसके दोनों तरफ एक-एक लोकोमोटिव यानी इंजन होगा।

स्लीपर ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा

स्लीपर वंदे भारत को एक कंसोर्टियम यानी दो कंपनियां मिलकर बना रही हैं। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड और रूस का टीएमएच ग्रुप शामिल है। इस कंसोर्टियम ने 200 में से 120 स्लीपर वंदे भारत चलाने के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। बाकी 80 ट्रेनों की सप्लाई टीटागढ़ वैगन्स और बीएसईएल का कंसोर्टियम करेगा।

स्लीपर ट्रेन: 16 कोच में 11 एसी3, चार एसी2 और एक एसी1

रेल विकास निगम लिमिटेड के जीएम (मैकेनिकल) आलोक कुमार मिश्रा ने अगस्त में कहा था कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे होगी। इसमें 16 कोच होंगे जिनमें 11 एसी3, चार एसी2 और एक एसी1 कोच होगा। उनका कहना था कि कोच की संख्या 20 या 24 की जा सकती है।

पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को हुई थी लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2018 को लाल किले से दिए भाषण में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का ऐलान किया था। हालांकि पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को शुरू हो गई थी। अब तक 25 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं।

Tags:
  • Vande Bharat Sleeper
  • Union Railway Minister Ashwini Vaishnav
  • Vande Bharat Sleeper arrive in March 2024
  • Vande Bharat with 26 coaches
  • वंदे भारत स्लीपर
  • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
  • मार्च 2024 में आएगी वंदे भारत स्लीपर
  • 26 कोच वाली वंदे भारत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग