मदरसा बोर्ड अध्यक्ष का ऐलान- मदरसों में पढ़ाए जाएंगे योग, वेद और संस्कृत, बयान पर भड़के लोग
The Sootr | Oct 28, 2023, 24:00 IST
मदरसा बोर्ड अध्यक्ष का ऐलान- मदरसों में पढ़ाए जाएंगे योग, वेद और संस्कृत, बयान पर भड़के लोग
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी कलियर दरगाह साबिर पाक का दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।
HARIDWAR. उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी कलियर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि उतराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलपसंख्यक वर्ग के लिए धरातल में योजनाएं बनाकर विकास की राह खोल रहे हैं। इसी बीच राज्य मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी के बयान पर हंगामा मच गया है।
शमून कासमी का कहना है कि उत्तराखंड में गाय, गंगा और हिमाचल की रक्षा के लिए मुस्लिम समाज से अभियान चलवाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ योग, वेद और भारतीय महापुरुषों की जीवनी को भी पढ़ाया जाएगा। लेकिन मदरसा बोर्ड के बयान पर उत्तराखंड जमीयत उलेमा ए हिंद इसका कड़ा विरोध कर रही है। जमीयत उलेमा हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद आरिफ कासमी का कहना है कि उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने लंढौरा में जो बयान दिया है। इसके आधार पर उनका कहना है कि उसमें उन्होंने मदरसों में पाठ्यक्रम के रुप में संस्कृत और वेद को शामिल करने की बात कही है।
गौरतलब है कि जब से इस प्रस्ताव की मांग की गई है, उसके बाद से इस प्रस्ताव को खारिज करने के लिए लोग इसके विरोध में जुट गए हैं। बता दें कि हर तरफ से इस मांग का विरोध किया जा रहा है। कई लोगों का कहना है कि जमीयत किसी भाषा और इल्म की विरोधी नहीं है, लेकिन अरबी मदरसों में संस्कृत और वेद की पढ़ाई को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान शायर अफजल मंगलौरी, शफक्कत अली, सनाउल्लाह गाजी, अनीस कस्सार, इमरान देशभक्त, अनीस आदि मौजूद रहे।
कासमी के बयान का जमीयत उलेमा ए हिंद ने किया विरोध
इस मांग को खारिज किया जाए
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman