महादेव सट्टेबाजी घोटाले में मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी, बेटिंग ऐप केस की मुंबई से पहली गिरफ्तारी

Pratibha Rana | Jan 07, 2024, 24:00 IST
Share
महादेव सट्टेबाजी घोटाले में मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी, बेटिंग ऐप केस की मुंबई से पहली गिरफ्तारी
महादेव सट्टेबाजी घोटाले में मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी, बेटिंग ऐप केस की मुंबई से पहली गिरफ्तारी

मुंबई क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम ने एप से धोखाधड़ी के मामले में दीक्षित कोठारी को गिरफ्तार किया है। 15 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है।

BHOPAL. महादेव बेटिंग एप मामले में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने दीक्षित कोठारी नाम के आरोपी को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार दीक्षित कोठारी प्रमुख आरोपियों में से एक है। महादेव ऐप से संबंधित वेबसाइट का डोमेन दीक्षित कोठारी के ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करके लिया गया था। दीक्षित के ई-मेल में कई सटोरी और पंटरों के नाम मिले हैं। एसआईटी को कुल 900 से ज्यादा बैंक खातों की जांच करनी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि दीक्षित कोठारी ने ईमेल का इस्तेमाल करके महादेव एप की वेबसाइट का डोमेन लिया गया था। इसके रखरखाव के लिए लाखों का भुगतान किया जा रहा था।

एसआईटी करेगा बैंक खातों की जांच

एसआईटी ने खुलासा किया है कि कोठारी के ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल कर महादेव एप से जुड़े वेबसाइट का डोमेन लिया गया था। वह पिछले दो सालों से रखरखाव शुल्क के लिए 20 लाख रुपए का भुगतान कर रहा था। वहीं एसआईटी अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में एसआईटी 800 से ज्यादा बैंक खातों की जांच करेगी। ऐसे बैंक जिनमें सट्टेबाजी की रकम ट्रांसफर हुई है। महादेव ऐप के प्रमोटरों सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को कुछ दिनों पहले ही दुबई में अरेस्ट किया गया है।

भारत में बैन है महादेव ऐप

महादेव बुक ऐप सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। महादेव ऑनलाइन बुक पोकर, कार्ड गेम, चांस गेम, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल ,समेत कई अन्य पर सट्टेबाजी जैसे लाइव गेम में सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म देता है। हालांकि इसे भारत में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है।

Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • Mahadev Betting Scam
  • Mahadev App
  • Dixit Kothari
  • Dixit Kothari arrested
  • Mumbai Crime Branch team's action
  • Mumbai Crime Branch success
  • महादेव सट्टेबाजी घोटाला
  • महादेव एप
  • दीक्षित कोठारी
  • दीक्षित कोठारी गिरफ्तार
  • मुंबई क्राइम ब्रांच टीम का एक्शन
  • मुंबई क्राइम ब्रांच की कामयाबी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई