लाड़ली बहना के बाद अब लाड़ला भाई योजना , युवाओं को हर महीने मिलेंगे इतने रुपए कि हो जाएगा दिल खुश
Vikram Jain | Published:
Maharashtra Mumbai CM Shinde announced Ladla Bhai Scheme
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। सीएम शिंदे ने लाड़ली बहना के बाद अब लाड़ला भाई योजना शुरू का ऐलान किया है
MUMBAI. महाराष्ट्र में शिंदे सरकार लाड़ली बहना के बाद अब शिंदे सरकार लाड़ला भाई योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत 12वीं पास करने वाले युवाओं को महाराष्ट्र सरकार ने हर महीने छह हजार रुपए देने का ऐलान किया है। साथ ही इस योजना के तहत डिप्लोमा कर चुके छात्रों को हर महीने आठ हजार रुपये देगी। जबकि जो युवा ग्रेजुएशन कर चुके हैं उन्हें हर महीने 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में नई स्कीम ' लाड़ला भाई योजना' शुरू करने का ऐलान किया है। सीएम शिंदे ने बताया कि 12वीं पास करने वाले युवाओं को महाराष्ट्र सरकार हर महीने 6 हजार रुपये देगी, वहीं डिप्लोमा करने वाले युवाओं को 8 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं ग्रेजुएट युवाओं को 10 हजार रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। सीएम शिंदे ने आगे बताया कि युवों को एक साल तक किसी फैक्ट्री में अप्रेंटिसशिप करने का मौका दिया जाएगा। इससे उसे काम का अनुभव मिलेगा और उस अनुभव के आधार पर उसे नौकरी मिल जाएगी।
सीएम ने आगे कहा कि इतिहास में यह पहली बार है कि किसी सरकार ने ऐसी योजना पेश की है, इस योजना के माध्यम से हमने बेरोजगारी का समाधान ढूंढ लिया है. इस योजना के तहत हमारे युवाओं को फैक्ट्रियों में अप्रेंटिसशिप मिलेगी और सरकार उन्हें वजीफा देगी। सीएम शिंदे आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर के विट्ठल मंदिर में दर्शन करने करने आए थे। इस दौरान उन्होंने योजना को लेकर जानकारी दी।
ये खबर भी पढ़ें... जॉब नहीं मिलने से परेशान था लड़का , फिर उसने टी-शर्ट पर छपवाया कुछ ऐसा कि आ गए नौकरियों के ऑफर
सीएम एकनाथ शिंदे की इस घोषणा को इसी साल होने वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है, कहा जा रहा है कि सरकार ने चुनाव से कुछ महीने पहले ये घोषणा कर कई वर्गों को साधने की कोशिश की है। इस लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी महायुति गठबंधन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजित गुट) को कई सीटों का नुकसान हुआ है। इसके पीछ बेरोजगारी को लेकर युवाओं में बढ़ती नाराजगी को बड़ी वजह बताया गया था। जिसको लेकर शिंदे सरकार ने युवाओं पर फोकस किया हैं।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विपक्ष युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को बीते लंबे समय से उठाता रहा है। शिंदे सरकार ने युवाओं के लिए आर्थिक मदद का ऐलान कर एक तरह से विपक्ष को भी जवाब दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को बड़ा झटका , 4 टॉप नेताओं ने छोड़ी NCP , अब चाचा शरद से हाथ मिलाने की तैयारी
कुछ दिन पहले विधानसभा सत्र के दौरान शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार के तर्ज पर महिलाओं और युवाओं को आर्थिक सहायता देने की मांग की थी। इसके बाद सरकार ने लाड़ली बहना स्कीम लेकर आई। अब लाड़ला भाई योजना की घोषणा की गई है। माना जा रहा है कि यह लाड़ली बहना और लाड़ला भाई चुनाव में गेमचेंजर साबित हो सकता है।
महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने किया ऐलान
हमने ढूंढ लिया बेरोजगारी का समाधान
ये खबर भी पढ़ें... जॉब नहीं मिलने से परेशान था लड़का , फिर उसने टी-शर्ट पर छपवाया कुछ ऐसा कि आ गए नौकरियों के ऑफर
विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं पर फोकस
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विपक्ष युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को बीते लंबे समय से उठाता रहा है। शिंदे सरकार ने युवाओं के लिए आर्थिक मदद का ऐलान कर एक तरह से विपक्ष को भी जवाब दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को बड़ा झटका , 4 टॉप नेताओं ने छोड़ी NCP , अब चाचा शरद से हाथ मिलाने की तैयारी
उद्धव ठाकरे ने उठाया था बेरोजगारी का मुद्दा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari