प्रेग्नेंसी टेस्ट कराओ, तब मिलेगी एंट्री… छुट्टियों से वापस आईं छात्राओं के लिए पुणे के हॉस्टल का अजीब फरमान

Sanjay Dhiman | Dec 13, 2025, 23:48 IST
Share
pune tribal girls hostel metter
Photograph: (the sootr)

पुणे, महाराष्ट्र के सरकारी आदिवासी छात्रावास में छात्राओं से छुट्टी से लौटने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट कराए जाने का गंभीर आरोप लगा है। यह अपमानजनक और गैर-कानूनी प्रथा छात्राओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।

Pune.पुणे के एक सरकारी आदिवासी छात्रावास में पढ़ाई करने वाली छात्राओं ने हॉस्टल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि छुट्टियों से वापस आते ही उन्हें प्रेगनेंसी टेस्ट कराना पड़ता है। अगर वे इस टेस्ट को नहीं करातीं, तो उन्हें हॉस्टल में एंट्री तक नहीं दी जाती है। यह मामला धीरे-धीरे चर्चा में आ गया है और छात्राएं इसे अपमानजनक और असंवेदनशील मान रही हैं।

प्रेगनेंसी टेस्ट का दर्दनाक अनुभव

छात्राओं का कहना है कि जब वे छुट्टियों से वापस आती हैं, तो उन्हें एक प्रेगनेंसी टेस्ट किट दी जाती है। इस किट के साथ उन्हें सरकारी अस्पताल जाकर प्रेगनेंसी टेस्ट कराना होता है। टेस्ट के बाद नेगेटिव रिपोर्ट लेकर ही वे हॉस्टल में रह सकती हैं। यह प्रोसेस हर बार दोहराई जाती है,इससे कई छात्राएं मानसिक रूप से परेशान हो जाती हैं।

एक छात्रा ने बताया, "हमारे लिए यह बहुत शर्मनाक है। शादीशुदा नहीं होने के बावजूद हम पर शक की निगाह डाली जाती है।"

यह खबरें भी पढ़ें...

मंत्री की कुर्सी पर संकट? भाई की गिरफ्तारी के बाद प्रतिमा बागरी तलब, भाजपा संगठन सख्त

कूनो से आया चीता : राजस्थान में बना ली अपनी टेरिटरी, मध्य प्रदेश अपना चीता फिर वापस ले गया

पुणे के आदिवासी हाॅस्टल में प्रेगनेंसी टेस्ट के मामले को ऐसे समझें

  • पुणे के आदिवासी छात्रावास में छुट्टियों से लौटते ही छात्राओं से जबरन प्रेगनेंसी टेस्ट(pregnancy test) कराया जाता है। बिना टेस्ट के हॉस्टल में एंट्री नहीं मिलती।
  • छात्राओं को प्रेगनेंसी टेस्ट किट दी जाती है, जिसे सरकारी अस्पताल में जांच करवानी पड़ती है और रिपोर्ट कॉलेज में जमा करनी होती है।
  • कई छात्राओं का कहना है कि वे इस बेवजह के टेस्ट से मानसिक रूप से परेशान हो चुकी हैं। यह प्रथा अपमानजनक और मानसिक उत्पीड़न करती है।
  • आश्रम स्कूलों में भी ऐसी ही शिकायतें सामने आईं हैं, जहां टेस्ट किट का खर्च छात्रों के परिवारों को उठाना पड़ता है।
  • आदिवासी विकास विभाग ने इस प्रथा को अवैध बताया है और राज्य महिला आयोग ने पहले भी इस पर रोक लगाने के आदेश दिए थे।

गरीब परिवारों पर भारी खर्च

पुणे के आदिवासी क्षेत्र में आदिवासी विकास विभाग द्वारा चलाए जाने वाले आश्रम स्कूलों और हॉस्टलों में भी यही शिकायतें सामने आई हैं। यहां छात्राओं को प्रेगनेंसी टेस्ट कराना मजबूरी बना दिया गया है। कई अभिभावकों ने बताया कि टेस्ट किट का खर्च खुद उन्हें उठाना पड़ता है। यह किट 150 से 200 रुपए तक की होती है, जो गरीब परिवारों के लिए बड़ा बोझ बन जाती है।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सियासत तेज, उमंग सिंघार बोले, यह विजन नहीं, पब्लिसिटी स्टंट...

छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर बड़ा सड़क हादसा: घाटी में बस पलटने से 9 यात्रियों की मौत, 22 घायल

विभाग का बयान और पहले का मामला

महाराष्ट्र आदिवासी विकास विभाग ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। विभाग ने साफ कहा है कि ऐसा कोई नियम नहीं है और न ही इस तरह की प्रथा को मंजूरी दी गई है। विभाग ने कहा कि हॉस्टलों में ऐसी कोई जांच नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सितंबर 2025 में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसके बाद राज्य महिला आयोग ने हस्तक्षेप किया था। आयोग ने ऐसी प्रथा पर रोक लगाने के आदेश दिए थे।

Tags:
  • महाराष्ट्र
  • सरकारी अस्पताल
  • pregnancy test
  • पुणे
  • आदिवासी विकास विभाग
  • सरकारी आदिवासी छात्रावास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज