ममता बनर्जी का शाह के खिलाफ बड़ा दावा: मेरे पास सबूत की पेन ड्राइव

Sandeep Kumar | Jan 09, 2026, 19:35 IST
mamata banerjee
ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके पास अमित शाह के खिलाफ पेन ड्राइव है। पेन ड्राइव में कोयला घोटाले के सबूत हैं। ममता ने भाजपा और केंद्रीय एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए।

5 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉ईडी ने पश्चिम बंगाल में TMC के IT सेल चीफ के ठिकानों पर छापेमारी की है।


👉ममता ने दावा किया कि उनके पास अमित शाह के खिलाफ कोयला घोटाले के सबूत हैं।


👉इस घोटाले की रकम शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह को भेजी थी।


👉इसके विरोध में TMC दिल्ली से कोलकाता तक प्रदर्शन कर रही है।


👉ममता बनर्जी ने ईडी पर दो FIR दर्ज कराई और मार्च भी निकाला।



पश्चिम बंगाल में TMC के IT सेल चीफ के ठिकानों पर ईडी ने गुरुवार को रेड की। इसके विरोध में TMC दिल्ली से कोलकाता तक प्रदर्शन कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी पर दो FIR दर्ज कराई। ममता ने कोलकाता में मार्च भी निकाला। उन्होंने दावा किया कि उनके पास अमित शाह के खिलाफ पेन ड्राइव है। ममता ने कहा कि बीजेपी नेताओं तक कोयला घोटाले की रकम पहुंचती है। मेरे पास इसके सबूत हैं।



क्या बोलीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा, कोयला घोटाले का पैसा शुभेंदु अधिकारी ने इस्तेमाल किया और अमित शाह को भेजा। उन्होंने यह भी कहा, मैं आमतौर पर प्रतिक्रिया नहीं देती, लेकिन अगर कोई मुझे छेड़ता है तो मैं छोड़ती नहीं हूं।



कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोर्ट परिसर में भीड़ और हंगामे के कारण ED की याचिका पर सुनवाई टाल दी। याचिका में ममता बनर्जी के खिलाफ छापेमारी में हस्तक्षेप करने के आरोप में FIR दर्ज करने की मांग की गई थी।



ये भी पढ़ें...जीतू पटवारी की कलेक्टर पर विवादित टिप्पणी, कपड़े धोने गए थे संघ दफ्तर, चड्ढी पहन लो



ममता ने लगाए आरोप

ममता बनर्जी ने कहा, चुनाव आयोग में बैठे एक अधिकारी पहले अमित शाह के सहयोग विभाग के सचिव रह चुके हैं। मुझे इससे निजी आपत्ति नहीं है, लेकिन भाजपा ने हरियाणा और बिहार में जबरन सत्ता हासिल की और अब वही कोशिश बंगाल में की जा रही है।



ये भी पढ़ें...आईफोन का शौक अफसर को ले गया सलाखों के पीछे, जानिए रिश्वत के इस अनोखे मामले का पूरा सच



SIR के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा

ममता ने आरोप लगाया, SIR के नाम पर स्थानीय लोगों को परेशान किया जा रहा है। बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को भी परेशान किया गया। बंगाली बोलने वालों को बांग्लादेशी कहा जा रहा है। भाजपा रोहिंग्याओं की बात करती है, लेकिन असम में रोहिंग्या हैं तो वहां SIR क्यों नहीं लागू किया गया।



ममता ने कहा, ईडी ने छापेमारी के दौरान पार्टी का डेटा और रणनीति चुराने की कोशिश की। मैं कल ईडी की कार्रवाई के दौरान मौके पर गई थी और इसमें कुछ भी गलत नहीं किया।



ये भी पढ़ें...स्काउट्स एंड गाइड्स विवाद; राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन बोले- गजेन्द्र यादव है प्रदेश अध्यक्ष



पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अनुराग ठाकुर ने बोला हमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के मंत्रियों और मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। राज्य सरकार के कई मंत्रियों को सैकड़ों करोड़ रुपए के साथ पकड़ा गया है।



ममता ED की कार्रवाई का विरोध क्यों कर रहीं

अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईडी की कार्रवाई का विरोध क्यों कर रही हैं। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी जनता को बताएं कि किसे ईडी से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके अनुसार, ईडी की कार्रवाई कानून के तहत हो रही है और इसका विरोध संदेह पैदा करता है।



ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट ने खारिज की क्रिकेटर यश दयाल की याचिका, हो सकती है जल्द गिरफ्तारी



दिल्ली में टीमएसी सांसदों का प्रदर्शन

शुक्रवार सुबह पार्टी के 8 सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। डेरेक ओ ब्रॉयन, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और कुछ सांसद गिर गए। पुलिस ने सांसदों को सुबह 10 बजे हिरासत में लिया और दोपहर 12 बजे छोड़ा।



इसके बाद ममता बनर्जी ने X पर लिखा, गृह मंत्री के दफ्तर के बाहर विरोध करना हमारे प्रतिनिधियों का अधिकार है। उन्हें सड़कों पर घसीटना कानून का पालन नहीं है, यह पुलिस का घमंड है।



Tags:
  • ED
  • अमित शाह
  • ममता बनर्जी
  • अनुराग ठाकुर
  • tmc
  • पश्चिम बंगाल