स्काउट्स एंड गाइड्स विवाद; राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन बोले- गजेन्द्र यादव है प्रदेश अध्यक्ष

Harrison Masih | Jan 09, 2026, 19:17 IST
Share
scouts-guides-chhattisgarh-president-row-anil-jain-statement
scouts-guides-chhattisgarh-president-row-anil-jain-statement

राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी के बीच स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ही संगठन के पदेन प्रदेश अध्यक्ष हैं।

Raipur. बालोद में आयोजित नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी को लेकर उभरे स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पद के विवाद पर अब संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन का स्पष्ट और बड़ा बयान सामने आया है। डॉ. जैन ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचन के दावे को सिरे से खारिज करते हुए साफ कहा कि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ही स्काउट्स एंड गाइड्स के पदेन प्रदेश अध्यक्ष हैं।

नियमों में स्पष्ट व्यवस्था– डॉ. अनिल जैन

पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्काउट्स एंड गाइड्स संगठन की संरचना पूरी तरह स्पष्ट है।

उन्होंने कहा— “राज्य में यह व्यवस्था नियमों में दर्ज है कि स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रदेश अध्यक्ष पद पर स्कूल शिक्षा मंत्री होते हैं। जब बृजमोहन अग्रवाल स्कूल शिक्षा मंत्री थे, तब वे पदेन अध्यक्ष थे। वर्तमान में गजेन्द्र यादव स्कूल शिक्षा मंत्री हैं, इसलिए वही पदेन प्रदेश अध्यक्ष हैं।
डॉ. जैन ने साफ किया कि इस व्यवस्था में किसी प्रकार की भ्रम या वैकल्पिक व्याख्या की गुंजाइश नहीं है।

ये खबरें भी पढ़ें...

जंबूरी टेंडर घोटाला पर सरकार की नई सफाई, ‘भारत स्काउट एंड गाइड के पास जेम में नहीं है रजिस्ट्रेशन‘

जंबूरी पर घमासान; हाईकोर्ट पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल, शिक्षा मंत्री बोले- मैं हूं अध्यक्ष

निर्वाचन के दावे पर उठाए सवाल

डॉ. अनिल जैन ने बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचन के दावे को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संगठन की ओर से किसी भी प्रकार का चुनाव नहीं कराया गया।

“राष्ट्रीय इकाई की तरफ से चुनाव के लिए न तो कोई पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया और न ही भेजा गया। ऐसे में यहां निर्वाचन की बात सही नहीं है।” उन्होंने संकेत दिया कि बिना राष्ट्रीय संगठन की अनुमति या निगरानी के हुआ कोई भी चुनाव वैध नहीं माना जा सकता।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री से हुई चर्चा

डॉ. जैन ने बताया कि इस पूरे विवाद को लेकर उनकी राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी चर्चा हुई है। इससे साफ है कि मामला केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी संज्ञान में है।

ये खबरें भी पढ़ें...

10 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी के बाद रोवर रेंजर जंबूरी स्थगित, बृजमोहन की वैधानिक अध्यक्षता वाली स्काउट गाइड कॉउंसिल का फैसला

भोपाल के जंबूरी मैदान में करणी सेना का महाआंदोलन, कई राज्यों से राजधानी पहुंचे करणी सैनिक, यूपी के राजा भैया होंगे मुख्य अतिथि

हाईकोर्ट जाने पर दी प्रतिक्रिया

बृजमोहन अग्रवाल द्वारा इस मामले में हाईकोर्ट जाने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. अनिल जैन ने कहा— “कोई भी व्यक्ति कोर्ट जा सकता है। सबके पास न्यायालय जाने का अधिकार है।
हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि संगठन के नियम पूरी तरह स्पष्ट हैं, जिससे स्थिति साफ हो जाती है।

जंबूरी आयोजन के बीच बढ़ा विवाद

गौरतलब है कि बालोद में आयोजित राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी के दौरान ही यह विवाद सामने आया, जिससे संगठन की आंतरिक राजनीति और नेतृत्व को लेकर सवाल उठे। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट होती नजर आ रही है।

Tags:
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
  • नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी
  • भारत स्काउट एंड गाइड
  • डॉ. अनिल जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती