जंबूरी पर घमासान; हाईकोर्ट पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल, शिक्षा मंत्री बोले- मैं हूं अध्यक्ष

Harrison Masih | Jan 08, 2026, 18:22 IST
Share
chhnational-rover-ranger-jamboree
chhnational-rover-ranger-jamboree

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी से पहले बड़ा विवाद सामने आ गया है। स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद को लेकर दो दावेदार आमने-सामने हैं, आयोजन स्थगित करने का ऐलान हो चुका है और मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।

Raipur. छत्तीसगढ़ में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आयोजन से ठीक पहले BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बीच भारत स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद को लेकर खुला टकराव सामने आ गया है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को भारत स्काउट गाइड की राज्य परिषद का वैधानिक अध्यक्ष बताते हुए जंबूरी आयोजन को स्थगित करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (CG High Court) में याचिका भी दायर की है।

बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा दावा

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा— “मैं भारत स्काउट गाइड की राज्य परिषद का अध्यक्ष हूं। ऐसे में अध्यक्ष होने के नाते मैं इस कार्यक्रम को स्थगित करता हूं। आयोजन के बारे में मुझे कोई जानकारी तक नहीं दी गई।”

उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजन नवा रायपुर में होना था, लेकिन गलत तरीके से बालोद जिले में व्यवस्थाएं की गईं, न तो उन्हें कोई सूचना दी गई और न ही कोई सुनवाई का अवसर दिया गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

10 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी के बाद रोवर रेंजर जंबूरी स्थगित, बृजमोहन की वैधानिक अध्यक्षता वाली स्काउट गाइड कॉउंसिल का फैसला

छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइंस पर बवाल; जमीन 5 से 9 गुना महंगी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम को लिखा पत्र

हाईकोर्ट में याचिका, पद से हटाने को बताया असंवैधानिक

बृजमोहन अग्रवाल द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि उन्हें बिना प्रक्रिया अपनाए अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव लाया गया, जो पूरी तरह असंवैधानिक और एकतरफा है। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि सांसद और राज्य परिषद के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने 5 जनवरी 2026 को जंबूरी को लेकर बैठक भी ली थी, इसके बावजूद उनके अधिकारों को दरकिनार किया गया।

10 करोड़ की वित्तीय अनियमितता का आरोप

बृजमोहन अग्रवाल ने जंबूरी आयोजन को लेकर करीब 10 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का भी आरोप लगाया है। उनका दावा है कि इन्हीं गंभीर अनियमितताओं के कारण आयोजन को रद्द करना जरूरी हो गया।

उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद पर काम कर रहे हैं, इसके बावजूद बिना जानकारी दिए आयोजन की तैयारियां की गईं।

गजेंद्र यादव भी अध्यक्ष होने का दावा

दूसरी ओर, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी खुद को भारत स्काउट गाइड का अध्यक्ष बता रहे हैं। विवाद की जड़ 13 दिसंबर 2025 को जारी वह आदेश माना जा रहा है, जो शिक्षा मंत्री के खेमे से मीडिया को भेजा गया था। इस आदेश में गजेंद्र यादव को स्काउट्स एंड गाइड का पदेन अध्यक्ष मनोनीत बताया गया था।

इसके बाद आयोजन के अधिकार, वित्तीय नियंत्रण और निर्णय लेने की शक्तियों को लेकर संगठन के भीतर खींचतान खुलकर सामने आ गई। CM साय ने डिलीट किया कार्यक्रम का पोस्ट विवाद बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए जंबूरी आयोजन से जुड़े पोस्ट को डिलीट किए जाने से भी अटकलें तेज हो गई हैं। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में SIR पर बवाल: सांसद बृजमोहन ने कहा- रायपुर में 1 लाख फर्जी वोटर, बैज बोले- अपनी ही पोल खोल रही भाजपा

भोपाल: पीएम के दौरे से पहले सजा शहर, आदिवासी थीम पर तैयार हुआ जंबूरी मैदान

बालोद में प्रस्तावित है आयोजन

राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन बालोद जिले में 9 से 13 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित है, जिसमें देशभर से स्काउट–गाइड्स के शामिल होने की योजना थी। लेकिन अध्यक्ष पद के विवाद और कानूनी पेंच के चलते आयोजन पर अब अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।

अब आगे क्या?

अब पूरा मामला हाईकोर्ट की सुनवाई,, सरकार के अगले कदम और स्काउट गाइड संगठन के औपचारिक निर्णय पर निर्भर करता है। फिलहाल राष्ट्रीय स्तर के इस बड़े आयोजन पर सस्पेंस बना हुआ है कि जंबूरी तय समय पर होगा या नहीं।

Tags:
  • CG High Court
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
  • नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी
  • Jamboree
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा