मथुरा के एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या, दूध के खाली गिलास खोलेंगे राज!
Kaushiki | Feb 10, 2026, 14:13 IST
mathura
यूपी के मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मौके पर दूध के गिलास और दीवार पर सुसाइड नोट मिला है। पुलिस जांच जारी है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर समने आई है। यहां के एक गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। घर के अंदर 35 वर्षीय मनीष, उनकी पत्नी और तीन मासूम बच्चों के शव संदिग्ध हालत में मिले।
पुलिस को मौके से दूध के खाली गिलास और दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आए।
पुलिस को घटनास्थल के पास से दूध के पांच खाली गिलास बरामद हुए हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस को अंदेशा है कि दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर सभी ने सेवन किया। सबसे चौंकाने वाली बात घर की रसोई की दीवार पर लिखा एक छोटा सा संदेश है।
दीवार पर बड़े अक्षरों में लिखा है कि हम स्वयं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। इसने पुलिस की जांच को पूरी तरह से सुसाइड के एंगल पर केंद्रित कर दिया है।
फोरेंसिक टीम ने दीवार पर लिखे इस संदेश के नमूने जांच के लिए सुरक्षित रख लिए हैं। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि यह लिखावट मनीष की है या किसी और की।
मनीष पेशे से किसान थे और अपनी साढ़े तीन एकड़ खेती से परिवार का गुजारा करते थे। मनीष और सीमा की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उनके तीन बच्चे थे। मरने वालों में 5 साल की बेटी हनी, 4 साल की प्रियांशी और 2 साल का बेटा पंकज शामिल है।
मनीष के भाइयों का कहना है कि घर में कभी भी कोई बड़ा लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था। मनीष के पिता का निधन कुछ समय पहले ही हुआ था। इससे परिवार थोड़ा उदास जरूर रहता था। किसी भी आर्थिक तंगी या कर्ज की बात से भी फिलहाल परिजनों ने पूरी तरह इनकार किया है।
मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (SSP) और आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच चुके हैं। पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत का असली कारण जहर है या कुछ और। पुलिस मनीष के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और बैंक खातों की भी गहनता से जांच कर रही है।
गांव के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि मनीष पिछले कुछ दिनों से परेशान थे क्या? इस आत्महत्या का मामला ने समाज में मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
आसाराम की अपीलों पर 16 फरवरी से नियमित सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद लिया गया फैसला
ग्वालियर के डबरा में कलश यात्रा में मची भगदड़, एक महिला की गई जान, 5 घायल
राजस्थान में नीट-पीजी की 1122 सीटें अब भी खाली, निजी मेडिकल कॉलेजों का बुरा हाल
कोटा में बड़ा हादसा: तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से 2 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
पुलिस को मौके से दूध के खाली गिलास और दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आए।
दीवार पर लिखा मौत का पैगाम
दीवार पर बड़े अक्षरों में लिखा है कि हम स्वयं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। इसने पुलिस की जांच को पूरी तरह से सुसाइड के एंगल पर केंद्रित कर दिया है।
फोरेंसिक टीम ने दीवार पर लिखे इस संदेश के नमूने जांच के लिए सुरक्षित रख लिए हैं। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि यह लिखावट मनीष की है या किसी और की।
खुशहाल परिवार की अनसुलझी पहेली
मनीष के भाइयों का कहना है कि घर में कभी भी कोई बड़ा लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था। मनीष के पिता का निधन कुछ समय पहले ही हुआ था। इससे परिवार थोड़ा उदास जरूर रहता था। किसी भी आर्थिक तंगी या कर्ज की बात से भी फिलहाल परिजनों ने पूरी तरह इनकार किया है।
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत का असली कारण जहर है या कुछ और। पुलिस मनीष के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और बैंक खातों की भी गहनता से जांच कर रही है।
गांव के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि मनीष पिछले कुछ दिनों से परेशान थे क्या? इस आत्महत्या का मामला ने समाज में मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
आसाराम की अपीलों पर 16 फरवरी से नियमित सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद लिया गया फैसला
ग्वालियर के डबरा में कलश यात्रा में मची भगदड़, एक महिला की गई जान, 5 घायल
राजस्थान में नीट-पीजी की 1122 सीटें अब भी खाली, निजी मेडिकल कॉलेजों का बुरा हाल
कोटा में बड़ा हादसा: तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से 2 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari