/sootr/media/post_banners/00b35588747bdaa78c6d06d1c80eec17e88e3c65784627e0a19ac218c65ac987.png)
मथुरा. यहां के गोवर्धन मंदिर में 11 करोड़ के केस में 12 लोगों पर एसआईटी ने मामला दर्ज किया है। जून 2019 में शासन ने एसआईटी को मामले की जांच सौपी थी। जांच के बाद 11 करोड़ के रुपए घोटाले का मामला सामने आया है। इसमें मंदिर के रिसीवर सहित और लोगों पर आरोप है कि उन्होंने सांठ-गांठ कर घोटाला किया है।
सजावट के फूलों खरीद में किया घोटाला
मंदिर सजावट के लिए फूल और सामान को खरीदकर उन्हें ज्यादा दाम का बताया। फिर उस ऊपरी रकम को सभी साथियों ने आपस में बांट दिया। इतना ही नहीं इन साथियों ने मिलकर वृद्ध पेंशन,कन्या विवाह और छात्रवृत्ति के नाम पर भी कई बार दान की रकम के घोटाले किए। इस घोटाले में रमाकांत गोस्वामी, मनु रिषी, भंडारी संतोष कुमार, रामकृष्ण शर्मा, राधाकिशन, विवेक शर्मा, पिंटू और उसकी पत्नी, कमलेश, लट्टू सैनी, बिहारी लाल सैनी और कोकन बाबू मिश्रा का नाम सामने आया है।
खरीदी विवादित संपत्तियां
रिसीवर रमाकांत ने कोर्ट को जानकारी दिए बिना विवादित जमीनें खरीदी, इसके बाद मंदिर की रकम को संबंधित बैंक से निकालकर अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us