बसपा अकेले ही लड़ेगी लोकसभा चुनाव, मायावती ने कहा, गठबंधन से फायदा कम, नुकसान ज्यादा

Chakresh | Jan 15, 2024, 24:00 IST
Share
बसपा अकेले ही लड़ेगी लोकसभा चुनाव, मायावती ने कहा, गठबंधन से फायदा कम, नुकसान ज्यादा
बसपा अकेले ही लड़ेगी लोकसभा चुनाव, मायावती ने कहा, गठबंधन से फायदा कम, नुकसान ज्यादा

बसपा सुप्रीमो मायावती का आज जन्मदिन है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर ही बड़ा ऐलान कर दिया। मायावती ने साफ किया कि 2024 का चुनाव BSP अकेले ही लड़ेगी। किसी गठबंधन या पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करे

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में प्रेस कॉन्फेंस की

LUCKNOW. बसपा सुप्रीमो मायावती का आज जन्मदिन है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर ही बड़ा ऐलान कर दिया। मायावती ने साफ किया कि 2024 का चुनाव BSP अकेले ही लड़ेगी। किसी गठबंधन या पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। यानी, बसपा के INDIA गठबंधन में शामिल होने की कयासबाजी पर पूरी तरह विराम लग गया है। उन्होंने कहा- इस तरह के ठबंधन से फायदा कम, नुकसान ज्यादा होता है।

अयोध्या के कार्यक्रम का किया स्वागत

लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है, लेकिन मैंने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। फिलहाल मैं पार्टी के काम में व्यस्त हूं। मगर अयोध्या में 22 जनवरी को जो कार्यक्रम हो रहा है, हम उसका स्वागत करते हैं। मायावती ने जोड़ा कि आगे चलकर अगर बाबरी मस्जिद को लेकर ऐसा कोई कार्यक्रम होता है, तो उसका भी हम स्वागत करेंगे। हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।' बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- 'पिछले महीने मैंने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। इसके बाद मीडिया में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि मैं जल्द ही राजनीति से संन्यास लेने वाली हूं, लेकिन मैं बताना चाहूंगी कि इन अटकलों में रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है।' इस दौरान मायावती ने अपने जन्मदिन पर एक किताब भी लॉन्च किया।

राशन देकर लोगों को गुलाम बनाया जा रहा है

प्रेस कान्फ्रेंस में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि 'जातिवादी संकीर्ण सोच से सभी को लाभ नहीं मिल पा रहा है। थोड़ा राशन देकर गुलाम, मोहताज बनाया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रहीं है। कांग्रेस, BJP और सहयोगी पार्टियों की सोच जातिवादी, सामंतवादी है। लोगों को SC/ST आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बहुजन समाज के सभी वर्गों को BSP से जुड़कर सत्ता तक पहुंचना जरूरी है।

EVM पर भी उठाए सवाल

मायावती ने INDIA गठबंधन को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन को लेकर सपा प्रमुख ने BSP के लिए गिरगिट की तरह रंग बदला है। EVM को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अगर EVM में कोई गड़बड़ी नहीं हुई, तो बेहतर रिजल्ट लाएंगे। 2007 में EVM को कोई धांधली नहीं हुई थी। 2007 में अकेले चुनाव लड़कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। अब EVM में बहुत धांधली हो रही है। EVM के विरोध में काफी आवाजें उठ रही हैं।

लोकसभा चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेंगे

मायावती ने कहा, 'लोकसभा चुनाव के लिए मेहनत जरूरी है। लोकसभा का चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेंगे। अकेले लड़ेंगे। बसपा से कई पार्टियां गठबंधन करना चाहती हैं। मगर हम सभी पार्टियों से दूरी बनाकर रखेंगे। हालांकि, चुनाव के बाद सरकार में शामिल हो सकते हैं। गठबंधन में BSP का वोट तो दूसरी पार्टियों को मिलता है, मगर हमें नहीं मिलता है। 1993 और 1996 में BSP के गठबंधन का फायदा सपा, कांग्रेस को मिला था। 2002 में बसपा अकेले चुनाव लड़कर 100 सीट जीती थी।'

Tags:
  • MAYAWATI BIRTHDAY
  • BSP
  • BAHUJAN SAMAJ PARTY
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • मायावती जन्मदिन
  • बीएसपी
  • बहुजन समाज पार्टी
  • लोक सभा चुनाव 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई