बॉडी बनाने के चक्कर में नपुंसक हो गया पति, मायावती की भतीजी एलिस ने लगाए गंभीर आरोप

Rohit Sahu | Apr 11, 2025, 10:45 IST
Share
mayawati elis bua
mayawati elis bua

मायावती की भतीजी एलिस ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। उन्होंने FIR में पति के नपुंसक होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही ससुराल वालों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी एलिस ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर हापुड़ कोतवाली में यह केस दर्ज किया गया। एलिस की सास पुष्पा देवी हापुड़ नगर पालिका की चेयरमैन हैं और बसपा से चुनाव लड़ चुकी हैं।

ladli behna yojana the sootr
ladli behna yojana the sootr

शादी से पहले स्टेरॉयड लेता था पति

एफआईआर में एलिस ने दावा किया कि उनका पति विशाल शादी से पहले मसल्स बनाने के लिए स्टेरॉयड इंजेक्शन लेता था, जिससे वह नपुंसक हो गया। इस बात की जानकारी ससुराल पक्ष को पहले से थी, फिर भी उन्होंने शादी कराई। वैवाहिक जीवन बर्बाद हो गया है। जब इस पर सवाल किया गया तो ननद और सास ने कहा कि बच्चा चाहिए तो जेठ से करवा लो।

ससुर, पति, सास को पार्टी से निकाला

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने अपनी भतीजी एलिस द्वारा पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद कड़ा कदम उठाया है। मायावती ने एलिस के पति विशाल, सास पुष्पा देवी और ससुर श्रीपाल सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई की पुष्टि हापुड़ बसपा जिलाध्यक्ष एके कर्दम ने की है।

whatsapp-image-2025-04-10-at-80126-pm_1744297052-778526
whatsapp-image-2025-04-10-at-80126-pm_1744297052-778526

दहेज में मांगे फ्लैट और 50 लाख रुपए

एलिस ने आरोप लगाया कि शादी के बाद पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ भूपेंद्र, जेठानी निशा, ननद शिवानी और मौसा अखिलेश ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में फ्लैट और 50 लाख रुपये की मांग की। मना करने पर गालियां दी गईं, बुरी तरह पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

17 फरवरी की रात कमरे में घुसकर की मारपीट

एलिस के अनुसार 17 फरवरी की रात ससुर और जेठ जबरन कमरे में घुस आए और बेरहमी से उसकी पिटाई की। जान बचाकर किसी तरह कमरे से भागीं। धमकी दी गई कि अगर किसी को बताया तो मायावती का नाम भी नहीं बचा पाएगा।

पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

पीड़िता ने 18 फरवरी को थाने में शिकायत दी लेकिन सास के रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। 21 मार्च को एसपी को पत्र भेजा, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार एलिस ने कोर्ट में याचिका दाखिल की, जिस पर 8 अप्रैल को कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। अब इस मामले में हापुड़ कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति और ससुराल पक्ष पर BNS की धारा 85, 115(2), 352, 351(2), 74, 75, 76, 3 और 4 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: पीथमपुर की फैक्ट्री में भीषण आग, बुझाने दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां जुटीं, भारी पुलिस भल तैनात

यह भी पढ़ें: इंदौर में पुलिस का नया कारनामा, मारा किसी और ने, जेल किसी और को भेजा

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Mayawati
  • UP News
  • dowry harassment
  • हापुड़
  • यूपी के हापुड़
  • dowry harassment case
  • मायावती की भतीजी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज