पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ़्तार, जल्द भारत वापस लाने की कोशिश

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 14, 2025, 14:47 IST
Share
Mehul Choksi
Mehul Choksi

बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया है। चोकसी यहां से स्विट्ज़रलैंड भागने की फिराक में था।

पंजाब नेशनल बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में भगोड़े आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय एजेंसियां चोकसी को शीघ्र भारत लाने की कोशिश कर रही हैं। इस हेतु सीबीआई बेल्जियम के अधिकारियों से संपर्क कर रही है ताकि चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया की जा सके। इस समय चोकसी पुलिस हिरासत में हैं। बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने ही चोकसी की मौजूदगी की जानकारी दी थी। यह भी पता चला है कि चोकसी स्विट्ज़रलैंड भागने की फिराक में था। अपनी खराब सेहत का हवाला देकर चोकसी जमानत और रिहाई की गुहार लगा सकता है।

बैंक घोटाले में आरोपी हैं चोकसी

भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी 13,850 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक घोटाला का प्रमुख आरोपी है। घोटाले में चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी उसके साथ शामिल था। दोनों ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर बैंक से बहुत कर्ज लिया था। मेहुल चोकसी के बेल्जियम में छिपे होने का खुलासा पिछले महीने हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेहुल पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा है। नीरव मोदी लंदन में जेल में है और भारत में प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश कर रहा है।

इन मामलों में भी आरोपी

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के अलावा, सीबीआई ने 2022 में चोकसी के खिलाफ तीन और केस दर्ज किए थे। पंजाब नेशनल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत कई और बैंकों के साथ लगभग 7 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

पत्नी के पास है बेल्जियम की नागरिकता

चोकसी को बेल्जियम का ‘एफ रेजिडेंसी कार्ड’ मिला हुआ है। दरअसल, उसकी पत्नी को बेल्जियम की नागरिकता मिली हुई है और इसी की मदद लेकर 15 नवंबर 2023 चोकसी ने यह कार्ड हासिल किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार चोकसी ने बेल्जियम के अधिकारियों को फर्जी दस्तावेज सौंपे थे। अपनी भारतीय और एंटीगुआ की नागरिकता छिपाकर उसने गलत जानकारी दी।

एंटीगुआ-बारबूडा, डोमिनिका में भी था चोकसी

चोकसी ने 2018 में भारत छोड़ने से पहले एंटीगुआ-बारबूडा की नागरिकता ले ली थी। खराब सेहत का हवाला देकर वो बार-बार भारत में पेशी पर आने को टालता रहा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कभी-कभी उसकी पेशी होती थी। चोकसी की भारत में कई संपत्तियां भी जब्त हो चुकी हैं। मई 2021 में वह एंटीगुआ से पड़ोसी देश डोमिनिका पहुंच गया। यहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह नाव के ज़रिए क्यूबा पहुंचना चाहता था लेकिन उसके पहले ही उसको गिरफ़्तार कर लिया गया। सीबीआई की टीम उसके प्रत्यर्पण के लिए डोमिनिका पहुंची, लेकिन ब्रिटिश क्वीन की प्रिवी काउंसिल ने उसे पहले ही राहत दे दी और उसे फिर एंटीगुआ भेज दिया गया।

प्रत्यर्पण आसान नहीं

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के व्हिसलब्लोअर हरिप्रसाद एसवी का कहना है कि भारत सरकार के लिए चोकसी को वापस लाना आसान नहीं है। उनका मानना है कि प्रत्यर्पण कोई आसाना काम नहीं है। अपने पैसों की दम पर चोकसी यूरोप के अच्छे से अच्छे वकीलों को हायर करेगा। इसलिए उसे जल्द ही भारत वापस लाना आसान नहीं है। सरकार विजय माल्या और ललित मोदी के भी प्रत्यर्पण के प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें:

मेहुल चोकसी PNB घोटाला: ईडी ने 125 करोड़ की संपत्ति पीड़ितों को लौटाई

तहव्वुर राणा लाया गया भारत : 26/11 हमले के पीड़ितों का फूटा गुस्सा, जल्द हो फांसी

मोदी ने सुनक से बात की, बोले- नीरव मोदी और विजय माल्या के प्रत्यर्पण की प्रोसेस तेज हो, भारत विरोधी तत्वों पर सख्त एक्शन लें

165 करोड़ रुपए का यस बैंक घोटाला : HC ने की टिप्पणी, CBI को सौपेगी केस

हुल चोकसी से जुड़े मुख्य तथ्य

  • महाराष्ट्र के मुंबई में 1959 में जन्में मेहुल चोकसी ने गुजरात के एक कॉलेज से पढ़ाई की। उनकी पत्नी प्रीति चोकसी हैं। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।
  • चोकसी ने ज्वेलरी का काम पिता की छोटी सी दुकान से ही शुरू किया था और बाद में इसको बड़ी कंपनी में तब्दील कर दिया।
  • वह भारत और विदेश में मशहूर ज्वेलरी कंपनी गीतांजली ग्रुप का मालिक था। इसके नक्षत्र, असमी, माया, गिली और डियाना ब्रांड थे। 2018 में घोटाला सामने आने के बाद कंपनी बंद हो गई।
  • घोटाला उजागर होने से ठीक पहले चौकसी भारत से फरार हो गया और एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली।
  • एंटीगुआ से वह 2021 में रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। बाद में मेहुल डोमिनिका में मिला था।
Tags:
  • bank fraud
  • नीरव मोदी विजय माल्या के प्रत्यर्पण का मुद्दा
  • Fugitive businessman Mehul Choksi
  • भगोड़ा कारोबारी मेहुल चौकसी
  • pnb
  • businessman arrested
  • neerav modi ghotala
  • मेहुल चोकसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच