पार्टी छोड़ी मिलिंद देवड़ा ने, ट्रेंड हो गए सचिन पायलट
Pooja Kumari | Jan 14, 2024, 24:00 IST
पार्टी छोड़ी मिलिंद देवड़ा ने, ट्रेंड हो गए सचिन पायलट
मिलिंद देवड़ा के इस्तीफा वाला ट्वीट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने लगी जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, मिलिंद देवड़ा, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह और सचिन पायलट एक साथ नजर आ रहे हैं।
BHOPAL. भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होने से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और अब वे एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं जैसे ही मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, सोशल मीडिया पर सचिन पायलट ट्रेंड करने लगे। दरअसल कांग्रेस के युवा नेताओं की ब्रिगेड में से सिर्फ सचिन पायलट ही कांग्रेस के साथ बने हुए हैं। राजस्थान में उनके समर्थक सचिन पायलट की कांग्रेस के प्रति निष्ठा को लेकर खासे जब तब सोशल मीडिया पर ट्रेंड चलाते रहते हैं।
तस्वीर में नजर आ रहे ये पांचों नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं। लेकिन अब ये एक-एक करके कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। बता दें कि सबसे पहले 2020 ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस पार्टी छोड़कर गए थे। उसके बाद 2021 में जितिन प्रसाद और फिर 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरपीएन सिंह ने कांग्रेस का साथ छोड़ा और अब जब राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज 14 जनवरी मणिपुर से शुरू कर रहे हैं, तो लोकसभा चुनाव के पहले मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।
![WhatsApp Image 2024-01-14 at 1.42.21 PMfhfhb.jpeg]()
एक जमाने में राहुल गांधी की युवा ब्रिगेड में ये पांच चेहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, मिलिंद देवड़ा, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह और सचिन पायलट अहम माने जाते थे। अब इनमें से सिर्फ सचिन पायलट ही कांग्रेस के साथ बने हुए हैं
उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'आज मेरे राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हो गया। मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ। साथ ही ये भी लिखा, मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं'।
![WhatsApp Image 2024-01-14 at 1.45.39 PMgfg.jpeg]()
मणिपुर के थौबल से शुरु होने वाली न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक साथ हवाई जहाज से दिल्ली से रवाना हुए। इस दौरान सचिन पायटल राहुल गांधी के साथ वाली सीट पर बैठे नजर आए।
पार्टी को अब बस सचिन का सहारा
WhatsApp Image 2024-01-14 at 1.42.21 PMfhfhb.jpeg
एक जमाने में राहुल गांधी की युवा ब्रिगेड में ये पांच चेहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, मिलिंद देवड़ा, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह और सचिन पायलट अहम माने जाते थे। अब इनमें से सिर्फ सचिन पायलट ही कांग्रेस के साथ बने हुए हैं
'55 साल पुराना रिश्ता आज हुआ खत्म'
WhatsApp Image 2024-01-14 at 1.45.39 PMgfg.jpeg
मणिपुर के थौबल से शुरु होने वाली न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक साथ हवाई जहाज से दिल्ली से रवाना हुए। इस दौरान सचिन पायटल राहुल गांधी के साथ वाली सीट पर बैठे नजर आए।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman