मोबाइल की लत से बच्चों को बचाएगा माइनर मोड, जानें क्या है

thesootr Desk | Jul 20, 2026, 13:31 IST
Share
minor mode for children phone addiction
minor mode for children phone addiction

आजकल बच्चों में फोन की लत तेजी से बढ़ रही है और यह बड़ी चिंता बनती जा रही है। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार 'माइनर मोड' लाने पर विचार कर रही है। इसके जरिए बच्चों के फोन और सोशल मीडिया इस्तेमाल पर माता-पिता ज्यादा आसानी से नजर और नियंत्रण रख सकेंगे।

इन दिनों सोशल मीडिया पर कई ऐसी रील्स वायरल हो रही हैं, जिनमें बच्चों की फोन की लत साफ दिखाई देती है। एक वायरल रील में 10 साल का बच्चा अपनी मां को सिर्फ इसलिए पीटता नजर आता है, क्योंकि उसने उसके हाथ से फोन ले लिया था। यह कोई अकेला मामला नहीं है। देशभर में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जहां फोन की लत की वजह से बच्चे गुस्सा करने लगते हैं और कई बार उनका व्यवहार हिंसक भी हो जाता है।

बच्चों में बढ़ती इसी फोन की लत को देखते हुए केंद्र सरकार 'माइनर मोड' लाने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि इससे बच्चों के फोन इस्तेमाल पर नियंत्रण रखा जा सकेगा और उनकी मोबाइल की लत कम करने में भी मदद मिलेगी।

केंद्र कर रही है विचार

इसके तहत स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर कुछ सीमाएं तय की जा सकती हैं। आगे चलकर देश में बिकने वाले सभी स्मार्टफोन में 'माइनर मोड' देना जरूरी भी किया जा सकता है।

इस मोड के जरिए मोबाइल कंपनियों और ऐप बनाने वाली कंपनियों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े खास फीचर जोड़ने पड़ सकते हैं। हालांकि, पढ़ाई और इमरजेंसी में संपर्क करने जैसी जरूरी सुविधाएं चालू रहेंगी।

माता-पिता कर सकेंगे नियंत्रित

माइनर मोड के जरिए माता-पिता बच्चों के फोन इस्तेमाल को नियंत्रित कर सकेंगे। वे तय कर सकेंगे कि उनका बच्चा कितनी देर फोन इस्तेमाल कर सकता है। इसके साथ ही फोन का स्क्रीन टाइम भी तय किया जा सकेगा।

माता-पिता सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल को भी नियंत्रित कर सकेंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए हानिकारक ऐप्स के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सकेगी।

क्या है माइनर मोड

minor mode infographic
minor mode infographic




माइनर मोड फोन में मिलने वाला एक खास सेफ्टी फीचर है। इसका मकसद बच्चों के मोबाइल और सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नियंत्रण रखना है। भारत सरकार भी इस तरह का फीचर लागू करने पर विचार कर रही है, ताकि बच्चों में बढ़ती फोन की लत को कम किया जा सके।

माइनर मोड के मुख्य फीचर्स

यदि यह मोड फोन में लागू होता है, तो इसमें कई तरह की पाबंदियां और फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

स्क्रीन टाइम पर लॉक:उम्र के हिसाब से बच्चों के लिए रोजाना screen time and kids फोन इस्तेमाल करने का समय तय किया जा सकेगा। उदाहरण के लिए, एक या दो घंटे की समय सीमा तय की जा सकती है। समय सीमा खत्म होने के बाद संबंधित ऐप्स बंद हो सकते हैं।

नाइट कर्फ्यू:रात के समय बच्चों के इंटरनेट और ऐप्स के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सकती है। इसके लिए रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक का समय तय किया जा सकता है।

कंटेंट फिल्टरिंग:screen time and kids उनकी उम्र के अनुकूल कंटेंट दिखाने की व्यवस्था हो सकती है। हानिकारक, एडल्ट या हिंसक कंटेंट को फिल्टर किया जा सकेगा।

ऐप डाउनलोड पर रोक:बच्चे माता-पिता की अनुमति के बिना नया ऐप या गेम डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।

इन ऐप्स में मौजूद हैं ऐसे फीचर्स

भारत सरकार अभी माइनर मोड लाने पर विचार कर रही है। हालांकि, अगर आप अपने बच्चों की फोन की लत को कम करना चाहते हैं, तो मौजूदा समय में भी कुछ टूल्स और फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Google Family Link:एंड्रॉइड फोन के लिए गूगल का यह पैरेंटल कंट्रोल टूल है। इसकी मदद से माता-पिता बच्चे के स्क्रीन टाइम और ऐप्स के इस्तेमाल को नियंत्रित कर सकते हैं।

Digital Wellbeing (Android):फोन की सेटिंग्स में मौजूद इस फीचर की मदद से किसी भी ऐप, जैसे यूट्यूब या गेम्स, के इस्तेमाल के लिए रोजाना की समय सीमा तय की जा सकती है।

Screen Time (iPhone/iOS):अगर बच्चा आईफोन इस्तेमाल करता है, तो सेटिंग्स में जाकर 'Screen Time' फीचर की मदद से ऐप्स, कंटेंट और डाउनलोड को नियंत्रित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...

चॉकलेट-चिप्स बच्चों के लिए खतरा, एमपी में 35 लाख से ज्यादा बच्चे एनीमिया पीड़ित

ऐसे में स्कूल नहीं छोड़ेंगे तो क्या करेंगे बच्चे ! इतनी बुरी स्थिति में कैसे पढ़ेंगे, कैसे बढ़ेंगे ?

मोबाइल फोन की लत बच्चों को बना रही दिमागी रूप से कमजोर, जानिए कैसे देर होने से पहले बचाएं

अब बच्चे नहीं, घर और बाजार के फाइनेंशियल बॉस बन रहे हैं Gen Alpha Generation, जानें कैसे

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • सोशल मीडिया
  • मोबाइल फोन की लत
  • digital
  • screen time and kids
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच