केंद्रीय कैबिनेट बैठक : त्योहार से पहले 11.72 लाख रेलवे कर्मचारियों को बोनस का ऐलान, खेती के लिए दो नई योजनाओं को मंजूरी
Ravi Singh | Oct 03, 2024, 22:14 IST
modi cabinet meeting
केंद्रीय कैबिनेट ने दिवाली से पहले जहां किसानों की आय बढ़ाने के लिए दो बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी है, वहीं रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने पर भी सहमति जताई है।
Modi Cabinet Meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार, 3 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गई। दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने पर भी सहमति बनी है। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ( Ashwini Vaishnav ) ने बताया कि पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अलावा किसानों से जुड़ी कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है।
आज कैबिनेट की बैठक में सबसे बड़ा फैसला किसानों को लेकर किया गया है। ये फैसला किसानों की आय बढ़ाने और मध्यम वर्ग के लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़ा है। इसके दो स्तंभ हैं पहला पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना दूसरा कृषोंति योजना है। इन दोनों योजनाओं के लिए 1 लाख 01 हजार 321 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। इसमें 9-9 योजनाएं शामिल की गई हैं। इनमें से कई चीजें किसानों की आय और मध्यम वर्गीय परिवारों की थाली से कनेक्शन रखती हैं।
इसके साथ ही कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को बोनस का तोहफा देने को भी मंजूरी दी गई है। रेलवे में बेहतरीन प्रदर्शन को मान्यता देते हुए कैबिनेट ने 11 लाख 72 हजार 240 रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस 2028.57 करोड़ रुपए देने को मंजूरी मिल गई है। यह राशि रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्टीरियल स्टाफ और अन्य ग्रुप एक्ससी कर्मचारियों को मिलेगी।
चेन्नई मेट्रो फेज 2 को भी मंजूरी मिल गई है। इस पर 63 हजार 246 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह फेज 119 किलोमीटर का होगा। इसमें 120 स्टेशन होंगे। इसके निर्माण में केंद्र और राज्य की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
इसके साथ ही 5 भाषाओं को शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा दिया गया है। मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषाओं को शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा दिया गया ह। तमिल, संस्कृत, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओडिया को पहले से ही शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा प्राप्त था।
किसानों को भी मिला तोहफा
रेलवे कर्मचारियों को तोहफा
चेन्नई मेट्रो को भी हरी झंडी
इन भाषाओं को मिला शास्त्रीय दर्जा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman