मोदी सरकार का बड़ा फैसला : यूनिफाइड पेंशन स्कीम की मंजूरी, जानें कर्मचारियों को क्या मिलेगा लाभ

Jitendra Shrivastava | Aug 24, 2024, 20:33 IST
Share
thesootr
thesootr

देश-दुनिया। मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार, 24 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। जो लोग 2004 से मार्च 2025 तक रिटायर हुए हैं, उन्हें भी लाभ मिलेगा...

केंद्र की नरेंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है। इससे पहले न्यू पेंशन स्कीम यानी NPS में बदलाव की मांग पर डॉ. सोमनाथ कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी। कर्मचारियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए NPS में बदलाव का ये फैसला सरकार ने लिया है। सोमनाथ कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में NPS में बदलाव के सुझाव दिए थे। इन्हीं सुझावों के आधार पर केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दी गई है।

कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात

केंद्र की NDA सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात दी है। मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) की मंजूरी दे दी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार, 24 अगस्त की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। इस योजना की खास बात ये है कि जो कर्मचारी 2004 से मार्च 2025 तक रिटायर हुए हैं या होंगे, उन्हें भी इस पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। साथ ही उन्हें मय ब्याज के एरियर भी मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम के लिए दुनिया भर के देशों की स्कीम को देखने के बाद और लोगों से चर्चा के बाद UPS का सुझाव दिया गया था। इसके बाद कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है। वैष्णव ने बताया कि सरकारी कर्मचारी NPS और UPS में जो स्कीम चाहें वो ले सकता है। कर्मचारी दोनों में से एक पेंशन स्कीम का फायदा ही ले सकेंगे।

यूनिफाइड पेंशन स्कीम में ये है खास

  • कर्मचारियों की तरफ से एश्योर्ड अमाउंट की मांग की जा रही थी। UPS में कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद 50 फीसदी एश्योर्ड पेंशन दी जाएगी। यह रिटायरमेंट के पहले के 12 महीने की एवरेज बेसिक पे का 50 प्रतिशत होगा।

  • इस पेंशन स्कीम का लाभ कर्मचारियों को 25 साल की सर्विस करने के बाद ही मिलेगा।

  • अगर किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो इस स्कीम में फैमिली पेंशन का प्रावधान होगा। मिल रही पेंशन का 60 फीसदी परिवार को मिलेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सरकारी कर्मचारी
  • पेंशन योजना
  • मोदी सरकार का बड़ा फैसला
  • यूनिफाइड पेंशन स्कीम
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर बड़ा विवाद: निजी कोचिंग का 7 महीने पुराना ड्राफ्ट सरकारी परीक्षा के दस्तावेज से हू-ब-हू मिला

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर बड़ा विवाद: निजी कोचिंग का 7 महीने पुराना ड्राफ्ट सरकारी परीक्षा के दस्तावेज से हू-ब-हू मिला
छह साल में बदल गया गांव की सरकार का चुनाव: 33 से 41 जिला परिषद, 352 से 457 पंचायत समितियां

By Raghvendra Singh Rathore

छह साल में बदल गया गांव की सरकार का चुनाव: 33 से 41 जिला परिषद, 352 से 457 पंचायत समितियां
7 बार चीन गई नव्या मलिक, विदेश यात्राओं से ड्रग्स नेटवर्क तक पहुंची जांच, अब मनी ट्रेल पर ED की नजर

By VINAY VERMA

7 बार चीन गई नव्या मलिक, विदेश यात्राओं से ड्रग्स नेटवर्क तक पहुंची जांच, अब मनी ट्रेल पर ED की नजर
क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी?: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

By Arohi Raj

क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी?: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों को राहत देने के लिए 48 जोड़ी ट्रेनों में 135 अतिरिक्त कोच लगाए

By Jyoti Mahender Bhardwaj

रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों को राहत देने के लिए 48 जोड़ी ट्रेनों में 135 अतिरिक्त कोच लगाए
राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में मतदान; 1.69 लाख पदों पर चुने जाएंगे प्रतिनिधि

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में मतदान; 1.69 लाख पदों पर चुने जाएंगे प्रतिनिधि
बिल्डर्स को धमकाने वाले लारेंस विश्नोई गैंग के राजपाल और योगेश भाटी को जमानत नहीं

By Sanjay Gupta

बिल्डर्स को धमकाने वाले लारेंस विश्नोई गैंग के राजपाल और योगेश भाटी को जमानत नहीं