अब बदल जाएगा कश्मीर का नाम!, तैयारी में मोदी सरकार, शाह ने दिए संकेत

Vikram Jain | Jan 02, 2025, 21:38 IST
Share
Modi government
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह Photograph: (the sootr)

मोदी सरकार अब कश्मीर का नाम बदलने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संकेत दिए हैं। शाह ने धारा 370 की समाप्ति पर मोदी सरकार की सराहना की और कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया।

NEW DELHI. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद अब मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर का नाम बदलने की तैयारी में है। कश्मीर का नया नाम ऋषि कश्यप के नाम हो सकता है। इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संकत दिए हैं। दरअसल, अमित शाह ने कश्मीर के नाम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर का नाम ऋषि कश्यप के नाम पर हो सकता है। अब शाह के बयान के सियासी हलचल तेज हो गई।

कश्मीर का नाम बदलने के संकेत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को 'J&K and Ladakh Through the Ages' पुस्तक के विमोचन के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने कश्मीर के ऐतिहासिक महत्व और भारत की सांस्कृतिक धारा में इसके योगदान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर का नाम ऋषि कश्यप से जुड़ा हो सकता है, यहां भारतीय संस्कृति की नींव पड़ी थी, जिसमें सूफी, बौद्ध और शैल मठों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

शाह ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने कश्मीरी, डोगरी, बालटी और झंस्कारी भाषाओं को सरकारी स्वीकृति दी है, जिससे कश्मीर की पारंपरिक और छोटी भाषाएं जीवित रह सकें। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने कश्मीर की संस्कृति और भाषाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया है, जिससे कश्मीर की विविधता को संरक्षित किया जा सके।

कोरोना के बाद अब Norovirus ने बढ़ाई टेंशन, जानें क्या है यह बीमारी?

धारा 370 और 35A पर बोले शाह

अमित शाह ने धारा 370 और 35A के बारे में भी महत्वपूर्ण बातें कही। शाह ने कहा कि ये धाराएं कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देती थीं और देश को बांटने का काम कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इन धाराओं को हटाकर कश्मीर में विकास के रास्ते खोले हैं और इससे कश्मीर में शांति और सुरक्षा बढ़ी है। इन धाराओं के कारण कश्मीर में आतंकवाद बढ़ा था, लेकिन अब इनके खत्म होने के बाद शांति आई है, स्थिति में सुधार हुआ है।

पुस्तक में कश्मीर के ऐतिहासिक प्रमाण...

पुस्तक 'J&K and Ladakh Through the Ages' को लेकर अमित शाह ने कहा कि अब इस पुस्तक के जरिए कश्मीर का इतिहास प्रमाणित किया जाएगा। और इस पुस्तक में कश्मीर को लेकर ऐतिहासिक प्रमाण दिए गए हैं। भारत की एकता और अखंडता पर अमित शाह ने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत का इतिहास और संस्कृति पूरे देश में फैली हुई है, और भारत का इतिहास लुटियन दिल्ली से नहीं, बल्कि वास्तविकता को समझते हुए प्रमाणों के आधार पर लिखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो मंदिर पाए गए हैं, वे भारत और कश्मीर के बीच अटूट संबंधों को दर्शाते हैं। अमित शाह ने अंत में कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसकी सीमाएं सांस्कृतिक परंपरा के आधार पर तय होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में कोई भी देश हमें भू-राजनीतिक नजरिए से परिभाषित नहीं कर सकता। भारत की संस्कृति और इतिहास ही उसकी एकता और अखंडता की ताकत हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीएम मोदी
  • Amit Shah
  • मोदी सरकार
  • गृहमंत्री अमित शाह
  • धारा 370
  • कश्मीर का इतिहास
  • History of Kashmir
  • कश्मीर का नया नाम
  • ऋषि कश्यप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा