नए साल पर मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, सस्ती मिलेगी खाद!
Sourabh Bhatnagar | Jan 01, 2025, 15:13 IST
MODI CABINET
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इन फैसलों में उर्वरक सब्सिडी, फसल बीमा में सुधार और किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रयास शामिल हैं।
1 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों के लिए बड़े फैसले लिए गए। डीएपी उर्वरक पर सब्सिडी बढ़ाने और फसल बीमा योजना को सरल बनाने जैसे प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। माना जा रहा है कि ये फैसले किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने और उनकी उत्पादन लागत को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
![Modi-Cabinet_V_jpg--1280x720-4g]()
सरकार ने किसानों के लिए फसल बीमा योजना को और अधिक सुलभ बनाने का फैसला लिया है। योजना के तहत प्रीमियम दरों को कम किया जाएगा और प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। यह कदम छोटे और मझोले किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इससे उन्हें सस्ते दरों पर बीमा कवर मिलेगा और प्राकृतिक आपदाओं के नुकसान से बचाव होगा।
डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) एक ऐसा उर्वरक है जो फसल और पौधों को फास्फोरस और नाइट्रोजन प्रदान करता है। यह पानी में घुलने वाला फर्टिलाइजर है, जो खेती में व्यापक रूप से इस्तेमाल होता है। भारत में डीएपी की भारी मांग को पूरा करने के लिए इसे आयात भी किया जाता है।
मामा जा रहा है कि सरकार के ये फैसले न केवल किसानों की लागत कम करेंगे, बल्कि उन्हें उत्पादन बढ़ाने और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेंगे। यह पहल खेती को अधिक टिकाऊ और किसानों के लिए अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Modi-Cabinet_V_jpg--1280x720-4g
डीएपी उर्वरक पर सब्सिडी में बढ़ोतरी
डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) उर्वरक बनाने वाली कंपनियों के लिए सरकार ने विशेष पैकेज का ऐलान किया है। इस पैकेज के तहत डीएपी कंपनियों को अतिरिक्त सब्सिडी के साथ वित्तीय सहायता दी जाएगी। इससे किसानों को उर्वरकों की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी और उनकी खेती की लागत में कमी आएगी।
फसल बीमा योजना में सुधार
डीएपी उर्वरक: खेती के लिए आवश्यक पोषण का स्रोत
किसानों के लिए राहत की उम्मीद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA