चीन पर पहली बार बोले मोदी, बॉर्डर विवाद पर बताई तत्काल चर्चा की जरूरत
Marut raj | Apr 10, 2024, 23:04 IST
Modi spoke on China for the first time said there is an urgent need for discussion on the border dispute द सूत्र
लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की मैग्जीन न्यूजवीक को दिए इंटरव्यू में चीन से साथ सीमा विवाद पर पहली बार खुलकर बात की।
भोपाल. भारत के चीन के साथ सीमा विवाद पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर लंबे समय से चल रहे विवाद पर तत्काल बात करने की जरूरत है। दोनों देश डिप्लोमैटिक और मिलिट्री लेवल पर पॉजिटिव बातचीत के जरिए शांति और स्थिरता कायम कर सकती है। अमेरिका की मैगजीन न्यूजवीक ( newsweek ) को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए चीन के साथ रिश्ते अहम हैं। मेरा मानना है कि हमें अपनी सीमाओं पर लंबे समय से चल रहे विवाद पर तत्काल चर्चा करने की जरूरत है। भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए जरूरी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। भारत ने हमेशा अपने क्षेत्र में आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को आगे बढ़ाने की वकालत की है। मोदी ने कहा कि इमरान खान की कैद के संबंध में कहा कि मैं पाकिस्तान के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करूंगा।
इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम का अपनी जन्मभूमि पर वापस लौटने देश के लिए ऐतिहासिक क्षण था। यह सदियों की दृढ़ता और बलिदान का अंत था। जब मुझसे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने के लिए कहा गया, तो मुझे पता था कि मैं देश के 1.4 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करूंगा। देश के लोगों ने राम लला की वापसी के लिए सदियों से इंतजार किया था।
इंटरव्यू में पीएम ने कहा कि हम लोकतंत्र हैं। इसलिए नहीं क्योंकि हमारा संविधान ऐसा कहता है, बल्कि इसलिए कि यह हमारे जीन्स में है। भारत लोकतंत्र की जननी है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में साल 2019 के लोकसभा चुनावों में 60 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया। अब से कुछ महीनों में 97 करोड़ से ज्यादा लोग वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।
इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास लगभग 1.5 लाख रजिस्टर्ड मीडिया प्रकाशन और सैकड़ों समाचार चैनल हैं। भारत और पश्चिम में कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने भारत के लोगों के साथ अपनी भावनाओं और आकांक्षाओं को खो दिया है। वे मीडिया की स्वतंत्रता कम होने का दावा करते हैं।
इमरान की कैद पर टिप्पणी से इनकार

राम लला की वापसी का सदियों से था इंतजार
इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम का अपनी जन्मभूमि पर वापस लौटने देश के लिए ऐतिहासिक क्षण था। यह सदियों की दृढ़ता और बलिदान का अंत था। जब मुझसे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने के लिए कहा गया, तो मुझे पता था कि मैं देश के 1.4 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करूंगा। देश के लोगों ने राम लला की वापसी के लिए सदियों से इंतजार किया था।
लोकतंत्र हमारे जीन्स में
इंटरव्यू में पीएम ने कहा कि हम लोकतंत्र हैं। इसलिए नहीं क्योंकि हमारा संविधान ऐसा कहता है, बल्कि इसलिए कि यह हमारे जीन्स में है। भारत लोकतंत्र की जननी है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में साल 2019 के लोकसभा चुनावों में 60 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया। अब से कुछ महीनों में 97 करोड़ से ज्यादा लोग वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।
1.5 लाख रजिस्टर्ड मीडिया प्रकाशन
इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास लगभग 1.5 लाख रजिस्टर्ड मीडिया प्रकाशन और सैकड़ों समाचार चैनल हैं। भारत और पश्चिम में कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने भारत के लोगों के साथ अपनी भावनाओं और आकांक्षाओं को खो दिया है। वे मीडिया की स्वतंत्रता कम होने का दावा करते हैं।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari