यूं छलका मोहम्मद शमी का दर्द, सिलेक्शन प्रोसेस की खोली पोल, जानिए किस तरह से चल रही है धांधली

Pratibha Rana | Nov 24, 2023, 24:00 IST
Share
यूं छलका मोहम्मद शमी का दर्द, सिलेक्शन प्रोसेस की खोली पोल, जानिए किस तरह से चल रही है धांधली
यूं छलका मोहम्मद शमी का दर्द, सिलेक्शन प्रोसेस की खोली पोल, जानिए किस तरह से चल रही है धांधली

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन के सिलेक्शन में फैली गंदगी के बारे में बताते हुए धज्जियां उड़ा दी हैं।

BHOPAL. क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले उभरते हुए खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन (UPCA) से मैच खेलना है तो उन्हें चयनकार्ताओं को खुश करना होगा। अगर वह उन्हें खुश करने में सफल रहते है, तभी वह UPCA में खेल सकेंगे। मेहनत करके मैच में अपना सिलेक्शन करने आ रहे खिलाड़ियों के भविष्य के साथ यूपीसीए खिलवाड़ कर रहा है। मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश की क्रिकेट एसोसिएशम चयन प्रक्रिया की पोल खोल दी है।

यूपी वाले लात मार कर भगा देते थे!

दरअसल आईसीसी वनडे विश्वकप में सबसे ज्यादा 24 विकेट लेकर टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश की क्रिकेट एसोसिएशम में फैली गंदगी के बारे में खुलासा कर दिया है। शमी ने यूपीसीए के उन जिम्मेदार लोगों के ऊपर आरोप लगाया है, जो यूपी की टीम को चुनते हैं। शमी ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश से डोमेस्टिक खेलने के लिए दो साल ट्रायल दिए, लेकिन जब भी वह फाइनल राउंड में पहुंचते तो उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता था। फाइनल राउंड में पहुंचते ही 'यूपी वाले लात मार कर भगा देते थे।' उन्होंने कहा कि रणजी के ट्रायल में 1600 खिलाड़ी थे, मैं अपने भाई के साथ जाता था। वह यह माहौल देखकर कहते थे कि यहां ट्रायल नहीं मेला चल रहा है।

दो बार वह फाइनल तक पहुंचे, लेकिन चयन नहीं किया

आगे शमी ने बताया कि जब लगातार दूसरे साल भी मौका नहीं मिला, तो मेरे भाई ने चीफ सिलेक्टर से बात की। उसके बाद उन्होंने यूपी से कभी भी ना खेलने का फैसला लिया। शमी ने बताया कि चीफ सिलेक्टर ने उनके भाई से कहा कि तुम्हारे भाई में टैलेंट तो बहुत है, लेकिन अगर तुम मेरी कुर्सी हिला सकते हो, तो ही उसे मौका मिल सकता है। इसके बाद मेरे भाई ने उसी समय ट्रायल का फार्म फाड़कर कहा कि कभी भी अब यूपी से नहीं खेलेंगे। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब टीम की चयन प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगे हो। हर साल यहां की चयन प्रक्रिया पर आरोप लगते हैं।

यूपी के रहने वाले है शमी

शमी, उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले हैं। यूपी में लगातार उनके प्रदर्शन को दरकिनार किया गया, जिसके बाद उन्होंने बंगाल का रुख करते हुए भारतीय टीम का सबसे सफल गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। बता दें, शमी इस वर्ल्ड कप में गजब फॉर्म में रहे। उन्होंने सिर्फ 6 मैचों में ही 23 विकेट अपने नाम किए हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • Mohammed Shami
  • मोहम्मद शमी
  • Shami shocking revelation
  • Shami big elegation on UPCA
  • Shami outpouring of pain
  • शमी का चौंकाने वाला खुलासा
  • शमी का छलका दर्द
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज