यूपी में मोहन भागवत ने कहा, हिंदू राष्ट्र तो बना है, बस हमें पहचानना है, आजकल युवा चमत्कार कर रहे हैं इन्हें अवसर देने वाला चाहिए

Jitendra Shrivastava | Nov 26, 2023, 24:00 IST
Share
यूपी में मोहन भागवत ने कहा, हिंदू राष्ट्र तो बना है, बस हमें पहचानना है, आजकल युवा चमत्कार कर रहे हैं इन्हें अवसर देने वाला चाहिए
यूपी में मोहन भागवत ने कहा, हिंदू राष्ट्र तो बना है, बस हमें पहचानना है, आजकल युवा चमत्कार कर रहे हैं इन्हें अवसर देने वाला चाहिए

देश के युवाओं को लेकर भागवत ने कहा कि आजकल युवा चमत्कार कर रहे हैं, लेकिन इन्हें अवसर देने वाला चाहिए।

NEW DELHI. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार, 26 नवंबर को उत्तर प्रदेश के नोएडा में सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है। आपको बस इसे पहचानना है। देश के युवाओं को लेकर भागवत ने कहा कि आजकल युवा चमत्कार कर रहे हैं, लेकिन इन्हें अवसर देने वाला चाहिए। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आ गया है। हालांकि, उस पर नियत्रंण की व्यवस्था नहीं है। इसलिए लोग इससे डर रहे हैं।

हमें अधिक से अधिक मित्र जोड़ने चाहिए

मोहन भागवत ने कहा कि पूरी दुनिया भारत की उन्नति का इंतजार कर रही है और देश की उन्नति तभी होगी, जब भारत अपने बल पर कुछ कर के दिखाएगा। योग के बारे में भागवत ने कहा कि आज योग को सारी दुनिया पहचान रही है। इसे पहले जादू टोना कहते थे। अब देश योग दिवस मनाता है। यह भारत की उन्नति है। हिंदू राष्ट्र को लेकर आरएसएस चीफ ने कहा, हिंदू राष्ट्र बनाना क्या है? वह तो बना हुआ है। आपको बस इसे पहचानना है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक मित्र जोड़ने चाहिए और भारत-अमेरिका को सहयोग से चलना चाहिए।

राष्ट्र बनते हैं, बनाए नहीं जाते

भागवत ने कहा कि भारत दुनिया को अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने वाला है। आज भारत इतना ताकतवर है कि लीबिया में जाकर हम अपने देशों के अलावा दूसरे देशों के लोगों को भी निकालते हैं। आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा कि हमारे यहां ऐसा माना गया है कि राष्ट्र बनते हैं, बनाए नहीं जाते। जो बनाए गए राष्ट्र टूट जाते हैं।

सारी समस्याओं का इलाज सद्भावना

आरएसएस प्रमुख ने कहा, संविधान सभा में डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि स्वतंत्रता और समानता एक साथ नहीं आती है। इन दोनों को एक साथ आने के लिए भाईचारा चाहिए। भारत सर्वोपरि है। हम सब भाई हैं। छुआछूत नहीं चलेगा। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि हमारी सारी समस्याओं का इलाज सद्भावना है।

Tags:
  • RSS Chief Mohan Bhagwat
  • Hindu Rashtra has been formed
  • we just have to recognize it
  • youth are doing miracles these days
  • we need someone who gives opportunities to the youth
  • RSS प्रमुख मोहन भागवत
  • हिंदू राष्ट्र तो बना है बस हमें पहचानना है
  • आजकल युवा चमत्कार कर रहे हैं
  • युवाओं को अवसर देने वाला चाहिए
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज