जम्मू-कश्मीर और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर क्या बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

Sourabh Bhatnagar | Oct 12, 2024, 09:49 IST
Share
'हिंदुओं पर अत्याचार'
'हिंदुओं पर अत्याचार'

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आज, 12 अक्टूबर को विजयादशमी के मौके पर नागपुर के रेशम बाग मैदान में शस्त्र पूजन किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचालन किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) के प्रमुख मोहन भागवत ने आज, 12 अक्टूबर को विजयादशमी के मौके पर नागपुर के रेशम बाग मैदान में शस्त्र पूजन किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचालन किया। सभी स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में बैंड के साथ परेड निकालते हुए नजर आए। इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

LIVE: इजरायल-हमास युद्ध में कौन-कौन झुलसेंगे और इससे कौन से संकट पैदा होंगे इसकी चिंता सबको- स्‍थापना दिवस पर RSS प्रमुख मोहन भागवत
LIVE: इजरायल-हमास युद्ध में कौन-कौन झुलसेंगे और इससे कौन से संकट पैदा होंगे इसकी चिंता सबको- स्‍थापना दिवस पर RSS प्रमुख मोहन भागवत

जम्मू-कश्मीर और बांग्लादेश का जिक्र

भागवत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का चुनाव शांति पूर्वक हो गया। भारत कि साख और प्रतिष्ठा बढ़ी है। शासन और युवाओं के द्वारा देश कई क्षेत्र में आगे जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ चुनौती भी सामने हैं। संघ प्रमुख का कहना है कि बांग्लादेश में उत्पात के कारण हिंदू समाज में जो अत्याचार हो रहे हैं। वो बार-बार दोहराए गए। वो सब (हिंदू) एक साथ आए इस लिए बच गए।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, हमारे पड़ोसी बांग्लादेश में जो हुआ? उसके कुछ तात्कालिक कारण हो सकते हैं, लेकिन जो लोग चिंतित हैं। वे इस पर चर्चा करेंगे। उस अराजकता के कारण हिंदुओं पर अत्याचार करने की परंपरा वहां दोहराई गई। पहली बार हिंदू एकजुट हुए और अपनी रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे।

अपनी सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे हिंदू

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हुई अराजकता के कारण हिंदू समाज ने पहली बार एकजुट होकर अपनी सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरने का साहस दिखाया। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

विश्वभर के हिंदुओं से की मदद की अपील

भागवत ने कट्टरपंथी मानसिकता के कारण अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे हालात में न केवल हिंदू बल्कि सभी अल्पसंख्यक खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के हिंदुओं को उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए, और यह आवश्यक है कि भारत सरकार उनकी सहायता करे। उन्होंने कमजोर होने को अपराध बताया और एकजुट व सशक्त होने पर ज़ोर दिया।

इसके साथ ही आरएसएस चीफ ने कहा, इजरायल के साथ हमास का युद्ध जो छिड़ा इसकी चिंता से सभी चिंतित हैं। अपना देश आगे बढ़ रहा है। भारत आगे ना बढ़े ऐसा चाहने वाली शक्तियां भी दुनिया में हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • विजयादशमी पर भागवत बोले
  • विजयादशमी पर निकलेंगे स्वयं सेवक
  • विजयादशमी
  • Mohan Bhagvat
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत
  • hindi news
  • Dussehra 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि