आप प्रधानमंत्री क्यों नहीं बने ? स्टूडेंट्स के सवाल पर मोहन भागवत ने दिया ये रिएक्शन
Pratibha ranaa | Jul 31, 2024, 08:54 IST
मोहन भागवत
श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल चोटी महाविद्यालय में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ( Mohan Bhagwat ) पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक छात्राओं से बातचीत की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ( Mohan Bhagwat ) 30 जुलाई को उत्तर प्रदेश के अमरोहा पहुंचे थे। अमरोहा में भागवत ने बच्चों के सवालों के जवाब दिए। उनसे बच्चों ने कुछ मासूम से सवाल किए थे। एक स्टूडेंट ने भागवत से पूछा कि आप देश के पीएम क्यों नहीं बने? इस पर RSS प्रमुख ने बड़ा मजेदार जवाब दिया।
दरअसल मोहन भागवत मंगलवार को अमरोहा पहुंचे थे। यहां उन्होंने चोटीपुरा में स्थित श्रीमद्दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के समारोह में शिरकत की। स्टूडेंट्स ने उनसे कई सवाल पूछे। इस दौरान एक छात्रा ने पूछा अपने प्रभावपूर्ण व्यक्तित्व के कारण आप आरएसएस के संचालक होने के साथ देश के प्रधानमंत्री भी बन सकते थे, लेकिन आप देश के पीएम क्यों नहीं बने ?
इसका जबाव देते भागवत ने कहा कि यहां जितने भी हम आरएसएस के बैठे हैं, सब ऐसे ही हैं। कुछ होने के लिए हम इधर नहीं आए हैं। हम अपने आपको संघ में पूरा जीवन समर्पित करने के लिए आए हैं, नहीं तो आदमी भी घर नहीं छोड़ सकता है। हमने सोचा हमारी क्या हस्ती है। देश बने इसलिए इसमें पूरा विलीन होकर काम करना है। मेरी इच्छा है कि मैं इस शाखा को अच्छे से चलाऊं।
वहीं एक स्टूडेंट ने भागवत से पूछा कि हम आपके जीवन के उन संघर्षों को जानना चाहते हैं, जिन्हें पार करके आप एक सफल व्यक्ति बने हैं ? इसपर भागवत ने जबाव देते हुए कहा कि मेरे बारे में जानने की ज्यादा जिज्ञासा है, सभी को। मेरे बारे में जो सुना, ऐसा मैं अकेला नहीं हूं, संघ के सभी कार्यकर्ता ऐसे ही होते हैं। जीवन में संघर्ष क्या होता है। हम जो वास्तविक हैं, उस पर बुद्धि, मन व शरीर का आवरण करें। अहंकार को हावी न होने दें। हालांकि मनुष्य को भौतिक जीवन जीने के लिए थोड़ा अहंकार भी जरूरी है। एक दूसरे के सहायक भी बनें।
![मोहन भागवत]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
आप देश के पीएम क्यों नहीं बनें ?
पूरा जीवन समर्पित करने के लिए हम संघ में आए हैं- भागवत
जीवन के संघर्षों के बारे में भागवत का जबाव
मोहन भागवत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman