Monsoon Update : मानसून आज केरल में देगा दस्तक; जानें आपके राज्य में कब होगी झमाझम बारिश
Pratibha ranaa | May 30, 2024, 09:02 IST
Monsoon 2024
मौसम विभाग का भी मानना है कि केरल में इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे रहा है। राज्य में मानसून की सामान्य तारीख एक जून है। हालांकि, इसमें 3-4 दिन आगे या पीछे होना भी सामान्य माना जाता है।
देश में भीषण गर्मी से जूझ रहे आधे से ज्यादा भारत को मानसून का इंतजार है ( Monsoon 2024 Date )। इस बीच मौसम विभाग ( IMD ) ने आधे हिंदुस्तान को राहत भरी खबर दी है। आज 30 मई को मानसून केरल में दस्तक देगा। आज से राज्य में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। ( IMD Monsoon Latest Updates )
बता दें, केरल में इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे रहा है। राज्य में मानसून की सामान्य तारीख 1 जून है। हालांकि, इसमें 3- 4 दिन आगे या पीछे होना भी सामान्य है। पिछले साल मानसून एक सप्ताह देरी से यानी 8 जून को दस्तक दी थी।
केरल में मानसून के आगमन की घोषणा मई के दूसरे सप्ताह में की जाती है। अगर 10 मई के बाद मिनिकॉय, अमिनी, तिरुवनंतपुरम, पुनालुर, कोल्लम, अल्लापुझा, कोट्टायम, कोच्चि, त्रिशूर, कोझिकोड, थालास्सेरी, कन्नूर, कुडुलु और मैंगलोर में कम से कम 60 फीसदी यानी लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी या उससे अधिक बारिश दर्ज की जाती है। आईएमडी ने 15 मई को पूर्वानुमान लगाया था कि मानसून 31 मई को केरल में दस्तक देगा।
राज्य तारीख
मध्यप्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय पर यानी 20 जून या उसके आसपास भोपाल पहुंच सकता है। इससे दो दिन पहले इसके मध्यप्रदेश में दाखिल होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभागों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इनमें 104 से 106% तक बारिश हो सकती है। जबलपुर, सागर, रीवा व शहडोल संभाग में कम बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश 100% होने की संभावना है।
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। लगातार चल रही लू और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार चल रही गर्म हवाओं और भीषण गर्मी की वजह से प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
दतिया में गर्मी जानलेवा हो गई है। मई माह में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। यहां पर 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। मौसम विभाग की शाखा यहां 1990 में खुल गई थी। तब से आज मई में ये दूसरा मौका है जब मई में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे पहले 2014 में मई में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा, बाजार में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात दिखे, लू के थपेड़ों से लोगों की हालत खराब हो रही है। गर्मी से कूलर, एसी भी फेल हो रहे हैं।
मौसम विभाग ने गुरुवार को कई जिलों में तीव्र लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सीधी, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, निवाड़ी, मैहर जिले शामिल हैं। वहीं सीधी और टीकमगढ़ जिलों में गर्म रात रहने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
गुना ,उमरिया, दमोह, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, पन्ना और सागर जिलों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि गुना, उमरिया और दमोह जिलों में गर्म रात रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, लू की स्थिति मे शारीरिक तनाव हो सकता है, जिसके परिणाम स्वरूप मृत्यु भी हो सकती है। लू के प्रभाव को कम करने और हीट स्ट्रोक के कारण गंभीर बीमारी या मृत्यु को रोकने के लिए, आप यह उपाय कर सकते हैं।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

IMD करते है मानसून का ऐलान

आपके राज्य में कब होगी बारिश ?
राज्य तारीख
- केरल, तमिलनाडु 30 मई
- कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और असम का कुछ हिस्सा 5 जून
- महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का ऊपरी हिस्सा, पश्चिम बंगाल 10 जून
- गुजरात व मध्य प्रदेश की सीमा, छत्तीसगढ़, ओडिशा झारखंड और बिहार 15-20 जून
- गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से 20 जून
- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर 20- 25 जून
- राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब- 30 जून
- राजस्थान- 5 जुलाई
MP में 20 जून को आ सकता है मानसून
मध्यप्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय पर यानी 20 जून या उसके आसपास भोपाल पहुंच सकता है। इससे दो दिन पहले इसके मध्यप्रदेश में दाखिल होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभागों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इनमें 104 से 106% तक बारिश हो सकती है। जबलपुर, सागर, रीवा व शहडोल संभाग में कम बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश 100% होने की संभावना है।
MP में 'लू' का रेड और आरेंज अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। लगातार चल रही लू और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार चल रही गर्म हवाओं और भीषण गर्मी की वजह से प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
गर्मी से कूलर, एसी भी फेल
दतिया में गर्मी जानलेवा हो गई है। मई माह में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। यहां पर 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। मौसम विभाग की शाखा यहां 1990 में खुल गई थी। तब से आज मई में ये दूसरा मौका है जब मई में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे पहले 2014 में मई में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा, बाजार में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात दिखे, लू के थपेड़ों से लोगों की हालत खराब हो रही है। गर्मी से कूलर, एसी भी फेल हो रहे हैं।
यहां लू का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार को कई जिलों में तीव्र लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सीधी, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, निवाड़ी, मैहर जिले शामिल हैं। वहीं सीधी और टीकमगढ़ जिलों में गर्म रात रहने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
यहां लू का आरेंज अलर्ट
गुना ,उमरिया, दमोह, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, पन्ना और सागर जिलों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि गुना, उमरिया और दमोह जिलों में गर्म रात रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
लू के दौरान क्या करें और क्या न करें
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, लू की स्थिति मे शारीरिक तनाव हो सकता है, जिसके परिणाम स्वरूप मृत्यु भी हो सकती है। लू के प्रभाव को कम करने और हीट स्ट्रोक के कारण गंभीर बीमारी या मृत्यु को रोकने के लिए, आप यह उपाय कर सकते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग