आज हों चुनाव तो कौन बनेगा PM ? नरेंद्र मोदी को लेकर जनता ने दिया साफ जवाब
Deeksha Nandini Mehra | Aug 23, 2024, 15:51 IST
mood of the nation survey
'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 के बाद भी एनडीए को बढ़त मिल रही है। नरेंद्र मोदी अब भी जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वे में 49% लोगों ने मोदी को पीएम के रूप में चुना, जबकि 22% ने राहुल गांधी को।
लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद, केंद्र में एनडीए (NDA) गठबंधन की सरकार सफलतापूर्वक बन गई। सरकार बनने के कुछ ही महीनों बाद एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि अगर आज के हालात में चुनाव हों तो प्रधानमंत्री की कुर्सी किसे मिलेगी? आज तक (Aaj Tak) और सी-वोटर (C-Voter) के सर्वे ने जनता का मूड जानने की कोशिश की है।
इस 'मूड ऑफ द नेशन' (Mood of the Nation) सर्वे के अनुसार, अगर देश में अभी चुनाव होते हैं तो एनडीए को 44% वोट मिल सकते हैं, जबकि इंडिया (INDIA) गठबंधन को 40% और अन्य को 16% वोट मिलने की संभावना है। सीटों के मामले में, एनडीए को 299, इंडिया गठबंधन को 233, और अन्य को 11 सीटें मिल सकती हैं। यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार है।
सर्वे के अनुसार, देश में एनडीए की सरकार बनने की संभावना अभी भी प्रबल है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में एनडीए को 293 सीटें मिली थीं, जबकि इंडिया गठबंधन को 234 सीटें प्राप्त हुई थीं। वर्तमान सर्वेक्षण में, यदि अभी चुनाव होते हैं, तो एनडीए को 6 अतिरिक्त सीटें मिलने की संभावना है।
सर्वे के दौरान, जनता से यह भी पूछा गया कि उनके अनुसार देश की सबसे बड़ी समस्या क्या है। 28% लोगों ने बेरोजगारी (Unemployment) को सबसे बड़ी समस्या बताया, जबकि 19% लोगों ने महंगाई (Inflation) और 6% लोगों ने गरीबी (Poverty) और कृषि संकट (Agriculture Crisis) को मुख्य समस्याओं में गिना।
सर्वे के अनुसार, बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच का अंतर सीटों के मामले में नजर आ रहा है। कांग्रेस 2024 के चुनावों में 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी, लेकिन सर्वे के अनुसार, अगर अभी चुनाव होते हैं तो कांग्रेस 106 सीटें जीत सकती है। वहीं बीजेपी 244 सीटें प्राप्त कर रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनके स्थान को कौन लेगा? लंबे समय से यह प्रश्न पार्टी के समर्थकों और आलोचकों के बीच उठता रहा है। नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी में प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन हो सकता है?
सर्वेक्षण के अनुसार, 25% से अधिक लोगों ने अमित शाह (Amit Shah) को नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी मानते हुए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुना है। अमित शाह के बाद दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) रहे, जिन्हें 19% लोगों ने नरेंद्र मोदी के विकल्प के रूप में देखा और प्रधानमंत्री पद का दावेदार माना।
तीसरे स्थान पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) रहे, जिन्हें 13% लोगों ने नरेंद्र मोदी के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त माना।
इसके अलावा, सर्वेक्षण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को भी नरेंद्र मोदी का विकल्प मानने वाले लोगों की संख्या लगभग 5% रही। इन नेताओं को भी जनता प्रधानमंत्री पद के दावेदारों के रूप में देख रही है।
इस 'मूड ऑफ द नेशन' (Mood of the Nation) सर्वे के अनुसार, अगर देश में अभी चुनाव होते हैं तो एनडीए को 44% वोट मिल सकते हैं, जबकि इंडिया (INDIA) गठबंधन को 40% और अन्य को 16% वोट मिलने की संभावना है। सीटों के मामले में, एनडीए को 299, इंडिया गठबंधन को 233, और अन्य को 11 सीटें मिल सकती हैं। यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार है।
एनडीए को सर्वे में बढ़त
पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी ही पसंद
मूड ऑफ द नेशन' सर्वे के अनुसार, जनता की पहली पसंद अब भी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ही हैं। सर्वे के अनुसार, 49% लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, जबकि 22% लोग राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पीएम के रूप में पसंद करते हैं। हाल ही में, नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है।
देश की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
बीजेपी और कांग्रेस की स्थिति
अगर मोदी नहीं तो कौन..!
अमित शाह मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में सबसे आगे
नितिन गडकरी का नंबर तीसरा
अन्य उम्मीदवारों में शिवराज सिंह और राजनाथ सिंह भी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari