100 से ज्यादा दवाओं पर प्रतिबंध, FDC मेडिसिन पर लगाया बैन
Jitendra Shrivastava | Aug 23, 2024, 16:13 IST
thesootr
भारत सरकार ने एलर्जी, खुजली, बुखार, सर्दी और दर्द में उपयोग की जाने वाली 100 से ज्यादा दवाइयों को बैन कर दिया है। फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन यानी FDC दवाओं पर केंद्र सरकार ने बैन लगा दिया है...
भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूचना जारी करते हुए कहा कि दर्द, बुखार, एलर्जी और खुजली में उपयोग होने वाली 100 से ज्यादा फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन की दवाओं यानी FDC दवाओं पर बैन लगा दिया गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में सूचना दी है कि यह फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन वाली ये दवाइयां इंसानों के लिए खतरनाक है, वहीं इन दवाइयों के बाजार में विकल्प भी मौजूद हैं।
फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन वाली दवाइयों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गजट जारी करते हुए जिन दवाओं पर बैन लगाया गया है वह ज्यादातर प्रयोग में आने वाली दवाइयां जैसे एसिक्लोफेनाक 50 mg+ पैरासिटामोल 125 mg टैबलेट पर बैन लगाया गया है। इनके साथ ही सिटीरिजिन एचसीएल+ पैरासिटामोल+फिनाइलफ्राइन एचसीएल, मैफेनैमिक एसिड+ पैरासिटामोल इंजेक्शन, कैमिलोफिन डाइह्राइड्रोक्लोराइड 25 mg+ पैरासिटामोल 300 mg और लेवोसेटिरिजिन+ फेनिलफ्राइन एचसीएल+ पैरासिटामोल+ क्लोरफेनिरामाइन मैलेट+ फिनाइल प्रोफेनॉलमाइन प्रमुख हैं। केंद्र सरकार ने कहा कि FDC दवा का इस्तेमाल इंसानों के शरीर में बहुत नुकसान पहुंचाता है।
डीटीएबी यानी पैनल ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड ने इन FDC दवाओं की जांच की सिफारिश की थी। फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन वाली दवाइयां लोगों के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक है इसलिए इनकी बिक्री पर रोक लगाना बहुत जरूरी है। इससे पहले जून 2023 में 14 FDC दवाइयों पर बैन लगाया था। सूत्रों के अनुसार 2016 में 344 दवाइयों की बिक्री और वितरण रोक लगाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा गठित पैनल के अनुसार बिना साइंटिस्ट के डेटा के यह लोगों को बेची जा रही थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन दवाइयों को किया बैन
डीटीएबी ने की थी सिफारिश
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman