MP के सीएम मोहन यादव ने तोड़ा हजारों सालों का मिथक, 3 राज्यों में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दिल्ली में मंथन

Rahul Garhwal | Dec 17, 2023, 24:00 IST
Share
MP के सीएम मोहन यादव ने तोड़ा हजारों सालों का मिथक, 3 राज्यों में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दिल्ली में मंथन
MP के सीएम मोहन यादव ने तोड़ा हजारों सालों का मिथक, 3 राज्यों में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दिल्ली में मंथन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हजारों सालों का मिथक तोड़ दिया। 3 राज्यों में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दिल्ली में मंथन हो रहा है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में रात नहीं रुकने का हजारों साल का मिथक तोड़ दिया। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दिल्ली में बीजेपी आलाकमान और प्रदेश के नेता मंथन कर रहे हैं। 17 दिसंबर की 5 बड़ी खबरें...

सीएम मोहन यादव ने तोड़ा हजारों साल का मिथक

सीएम डॉ. मोहन यादव ने हजारों साल का मिथक तोड़ दिया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन पहली बार शनिवार रात (16 दिसंबर) उज्जैन में रुके। उज्जैन में रात नहीं रुकने की सालों से चली आ रही परंपरा को मोहन यादव ने तोड़ दिया है। दरअसल, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एक परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है कि यहां कोई पीएम या सीएम रात में नहीं रुकता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अगर उज्जैन में पीएम या सीएम रात्रि विश्राम करते है, तो उनकी कुर्सी चली जाती है, लेकिन अब इस मिथक को मोहन यादव ने तोड़ दिया है। सीएम मोहन ने कहा कि महाकाल तो सारी सृष्टि के राजा हैं, हम तो उनके बेटे हैं।

दिल्ली से राजस्थान भागा था संसद में घुसपैठ का मास्टरमाइंड

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला मास्टरमाइंड घटना का वीडियो बनाकर दिल्ली से राजस्थान भाग गया था। वो नागौर के कुचामन में महेश कुमावत और उसके मौसेरे भाई कैलाश से मिला था। तीनों ने एक ढाबे पर रात बिताई थी और ललित ने 4 मोबाइल अलाव में डाल दिए थे। बचे हुए टुकड़ों को उसने फिर से जलाया था। ललित ने 14 दिसंबर को दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दिल्ली में बैठक

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दिल्ली में आलाकमान और प्रदेश के नेताओं के बीच मंथन हो रहा है। बीजेपी आलाकमान ही मंत्रियों के नामों पर मुहर लगाएगी।

कमलनाथ बोले- मैं कहीं नहीं जा रहा

छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ ने द सूत्र से बातचीत में कहा कि मैं फिलहाल कहीं नहीं जा रहा हूं। आगामी लोकसभा चुनाव तक मध्यप्रदेश में ही रहूंगा और कांग्रेस की नई और युवा टीम ( पार्टी के नए पदाधिकारी और नेता प्रतिपक्ष-उप नेता प्रतिपक्ष ) को मार्गदर्शन देने का काम करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में बहुत काम करने की जरूरत है। अभी प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों में से सिर्फ छिंदवाड़ा सीट (नकुलनाथ) ही कांग्रेस के पास है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप में लोकसभा 2024 चुनाव में ये आंकड़ा बढ़ाना है। कमलनाथ ने पीसीसी चीफ पद से इस्तीफे को लेकर भी बड़ा खुलासा किया और कहा कि मैं तो 4 दिसंबर को ही इस्तीफा दे चुका था।

पहले वनडे में भारत की शानदार जीत

टीम इंडिया ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने घातक गेंदबाजी की। अर्शदीप ने 5 और आवेश ने 4 विकेट चटकाए। भारत की ओर से वनडे डेब्यू करने वाले साईं सुदर्शन ने फिफ्टी लगाई। श्रेयस अय्यर ने भी 52 रन की पारी खेली। 5 साल बाद भारत ने साउथ अफ्रीका में वनडे मैच में जीत दर्ज की है।

Tags:
  • कमलनाथ
  • Kamal Nath
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • BJP meeting in Delhi
  • infiltration in Parliament
  • India victory in ODI
  • दिल्ली में बीजेपी की बैठक
  • संसद में घुसपैठ
  • भारत की वनडे में जीत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज