MP में अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भी बारिश की चेतावनी, जानिए कब खुलेगा मौसम...
Pratibha Rana | Jan 07, 2024, 24:00 IST
MP में अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भी बारिश की चेतावनी, जानिए कब खुलेगा मौसम...
मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी जबलपुर ग्वालियर सहित 19 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। आज (7 जनवरी) रविवार को भोपाल समेत 18 जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा अगले दो-तीन दिन कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कोहरा और बारिश से अगले चार से पांच दिनों तक कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार (6 जनवरी)को भोपाल समेत 32 जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहा।
मौसम विभाग ने रविवार को ग्वालियर और जबलपुर समेत 19 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों के साथ ही रीवा, टीकमगढ़, निवाड़ी, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, दमोह, नर्मदापुरम, रतलाम मऊगंज, जबलपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर और उज्जैन में बारिश के अलावा घना कोहरा छाने की भी संभावना है। जबकि जबलपुर और शहडोल संभाग में हल्की बारिश की संभावना जताई है। भोपाल और नर्मदापुरम जिलों में भी बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने 11 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। प्रदेश में अभी भी सिस्टम एक्टिव है, जो अगले दो से तीन रहेगा। दूसरी तरफ एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) हरियाणा के ऊपर एक्टिव है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में भी मौसम सर्द रहेगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 13-16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मप्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ठंड के साथ कोहरे की समस्या लगातार बनी हुई है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। एक तरफ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, तो दूसरी ओर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। अगले सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
अगले 3-4 दिन ऐसे ही रहेगा मौसम
छत्तीसगढ़ में भी बढ़ेगी ठंड
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman