लाड़ली बहना योजना को लेकर सुप्रिया सुले ने महायुति पर कसा तंज, बोलीं- 1500 रुपए में नहीं बिकते रिश्ते
Vikram Jain | Aug 16, 2024, 19:11 IST
MP Supriya Sule targets Maharashtra Shinde government
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। NCP (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने लाड़ली बहना योजना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
MUMBAI. महाराष्ट्र में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) ने बिगुल फूंक दिया है। सियासी बयानबाजी जोरों पर है। NCP (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने शिंदे सरकार पर जोरदार हमला बोला। सुप्रिया सुले ने नई लाड़ली बहना योजना को लेकर महायुति सरकार को जमकर घेरा।
इस दौरान बारामती सांसद सुप्रिया ने अपने चचेरे भाई और डिप्टी सीएम अजित पवार पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव तक सत्ता वाले भाइयों को बहनों की याद नहीं आई, लेकिन अब विधानसभा चुनाव पास है तो बहनों की याद आ गई है। सुप्रिया सुले ने दुख जताते हुए यह भी कहा कि हमारे भाई राजनीति और रिश्तों में अंतर नहीं कर सके।
सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र सरकार की लाड़ली बहना योजना को लेकर कहा कि ये सरकार कहती है कि क्या हुआ एक बहन गई तो एक बहन और आएगी। सुले ने आगे कहा कि इन भाइयों से कहना चाहती हूं कि ये 1500 रुपए में बिकने वाला रिश्ता नहीं है। ये रिश्ते का अपमान है, भाई-बहन के रिश्ते का अपमान है। बहन भाई में प्यार होता है, इसकी कीमत नहीं लगाई जाती। उन्होंने आगे कहा कि महायुति सरकार ने भाई बहन के रिश्ते की कीमत लगाई जो बड़ा पाप है।
योजना को चुनावी साल में लाने पर सवाल उठाते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि महायुति की सरकार दो साल से सत्ता में है। सरकार महिलाओं को लेकर इतनी ही चिंता में थी तो यह योजना पहले क्यों नहीं लाई। उन्होंने कहा कि सरकार सोचती है पैसे से रिश्ते और चुनाव जीते जा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... Nagpur : डैम पर खड़े होकर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, गई युवक की जान
दरअसल, सांसद सुप्रिया सुले ने सत्तापक्ष के एक विधायक के पैसे वापस लेने वाले बयान को लेकर कहा कि विधायक कहते हैं कि जिन महिलाओं ने उनको वोट नहीं दिया तो चुनाव के बाद बहनों से योजना के 1500 रुपए वापस ले लेंगे। जिस पर सुप्रिया सुले ने कहा कि अगर तुमने बहनों से योजना के पैसे वापस लिए तो देखना तुम्हारा हश्र क्या होता है।
अब बहनों की याद आ गई....
ये भाई-बहन के रिश्ते का अपमान
चुनावी साल में योजना लाने को लेकर उठाए सवाल
ये खबर भी पढ़ें... Nagpur : डैम पर खड़े होकर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, गई युवक की जान
पैसे वापस लेने के बयान पर बोलीं सुले
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari