mp weather : पांच दिन बारिश के आसार , पीएम नरेंद्र मोदी का काशी में रोड शो

Marut raj | May 13, 2024, 23:39 IST
Share
mp weather PM Narendra Modi  द सूत्र
mp weather PM Narendra Modi द सूत्र

मुंबई में 250 टन की होर्डिंग्स गिरने से 8 लोगों की मौत होने , CBSE 12वीं एवं 10वीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों के बाजी मारने सहित सोमवार की प्रमुख खबरें...

विदेश नीति में भारत को बड़ी सफलता मिली है। ईरान के चाबहार पोर्ट को भारत ने लीज पर लिया। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम मोदी का निधन होने सहित सोमवार की प्रमुख खबरें....

होर्डिंग्स ने ली 8 की जान

आंधी बारिश की वजह से मुंबई में 250 टन की होर्डिंग्स गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और 59 लोग जख्मी हो गए। वहीं, mp ( mp weather ) में बारिश और बादल की वजह से गर्मी से राहत मिली।

पीएम मोदी का काशी में रोड शो

पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने बाबा विश्वनाथ की आधे घंटे पूजा की। उन्होंने 3 घंटे में 5 किमी लंबा रोड शो किया भी किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ उनके साथ रहे।

चाबहार पोर्ट को लीज पर लिया

ईरान के चाबहार पोर्ट को भारत ने 10 साल के लिए लीज पर रहने का समझौता किया है, जिससे अफगान-सेंट्रल एशिया में व्यापार के लिए पाकिस्तान की जरूरत खत्म हो जाएगी।

सुशील मोदी का निधन

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में निधन हो गया ( Sushil Modi passes away )। वह गले के कैंसर से पीड़ित थे।

CBSE का रिजल्ट घोषित

CBSE 12वीं एवं 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं-10वीं में लड़कियों ने बाजी मारी है। भोपाल की आशमी राय को 12वीं में 97.40% मार्क्स, छिंदवाड़ा की अंशिका पवार को 10वीं में 99% नंबर मिले।

चौथे चरण की वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में मध्य प्रदेश में 68.20 फीसदी वोटिंग हुई। इसके साथ ही एमपी में लोकसभा चुनाव के सभी चरण पूरे हो गए।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • MP weather
  • चाबहार पोर्ट को लीज पर लिया
  • सुशील मोदी का निधन
  • Sushil Modi passes away
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच