अंबानी ने छोटे बेटे और बहू को गिफ्ट में दिया 640 करोड़ रुपए का दुबई का विला , खासियत जानकर दंग रह जाएंगे आप

Vikram Jain | Jun 01, 2024, 21:42 IST
Share
Mukesh Ambani gifts luxurious villa son Anant and Radhika
Mukesh Ambani gifts luxurious villa son Anant and Radhika

दुनिया के दिग्गज अरबपतियों की लिस्ट में अहम स्थान रखने वाले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी और उनकी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट को दुबई में एक शानदार विला गिफ्ट किया है। जाने कीमत और खासियत.....

NEW DELHI. भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी होने वाली पत्नी राधिका को एक शानदार विला उपहार में दिया है। यह भव्य विला दुबई के प्रतिष्ठित पाम जुमेराह क्षेत्र में स्थित है और इसकी कीमत लगभग 640 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी है। आइए, इस भव्य विला की झलकियों पर नजर डालते हैं और जानते हैं इसके बारे में..

जानें इस शानदार विला की खासियत


अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को शादी के पहले एक खास तोहफा दिया है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने बेटे और बहू को दुबई के पाम जुमेराह में 640 करोड़ रुपये का आलीशान विला गिफ्ट किया है। यह आलिशान विला दुबई के सबसे पॉश इलाके पाम जुमेराह क्षेत्र में स्थित है।
और यह शहर की सबसे महंगी डील में से एक मानी जा रही है। 33 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ यह विला बेहद खूबसूरत और शानदार है। इसमें 10 आलीशान बेडरूम हैं और 70 मीटर का प्राइवेट बीच है। जहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। इसमें इंडोर और आउटडोर दोनों स्विमिंग पुल है। इस भव्य विला में 7 अलग- अलग तरह के स्पा और सैलून की सुविधा है।

विला का इंटीरियर भी बेहद शानदार


यह विला पाम जुमेराह आईलैंड में स्थित है। और पाम ट्री जैसी शेप होने के कारण इस जगह को 'पाम जुमेराह' कहा जाता है। इस आलिशान विला का इंटीरियर भी बेहद शानदार है, जिसमें इतालवी संगमरमर और शानदार कलाकृतियां लगी हुई हैं। विला में एक बड़ा डाइनिंग रूम है, जिसमें बड़ी डाइनिंग टेबल है, और एक आधुनिक बेडरूम भी है। इसके अलावा, घर में इन-बिल्ट पूल भी है, जहां परिवार आराम कर सकता है। यह एक अच्छा हॉलिडे होम है, अंबानी परिवार यहां आराम से रह सकता है और बड़ी पार्टियों का आयोजन भी कर सकता है। दरअसल, यह विला कुवैत के बिजनेस टाइकून मोहम्मद अलशया की फैमिली से खरीदा गया था। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का विला भी अनंत के घर के पास है।

ये खबर भी पढ़ें.. जबलपुर हाईकोर्ट में अब अनरजिस्टर्ड मुंशियों को नहीं मिलेगी एंट्री , आदेश जारी , जानें वजह


बड़ी बहू को गिफ्ट किया था 451 करोड़ का नेकलेस


बता दें कि मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश और श्लोका मेहता की शादी 2019 में हुई। शादी के मौके पर नीता अंबानी ने बहू श्लोका को डायमंड का नेकलेस गिफ्ट किया था। इस कीमत 451 करोड़ रुपए है। इस नेकलेस की न तो कॉपी की जा सकती है और ना ही रिडिजाइन किया जा सकता है। इस नेकलेस में पीले रंग का 407 कैरेट का डायमंड लगा हुआ है। वहीं इससे पहले मुकेश अंबानी ने पत्नी नीता को 44 वें जन्मदिन पर 230 करोड़ रुपए का प्राइवेट जेट गिफ्ट किया था। 2023 में मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को एक एसयूवी गिफ्ट में दी थी। यह देश की सबसे महंगी एसयूवी बताई जा रही है। इस एसयूवी का नाम रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज है। इसकी कीमत करोड़ों रुपए में है। बता दे कि मुकेश अंबानी इससे पहले भी नीता अंबानी को कई गिफ्ट दे चुके हैं। अंबानी परिवार के सदस्यों के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां हैं।

शादी में गेस्ट को स्पेशल रिटर्न गिफ्ट


अब 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी है। चर्चा इस बात की है कि शादी में गेस्ट को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर चांदी के स्पेशल आइटम दिए जाएंगे। जिसमें आर्टिफैक्ट्स से लेकर ज्वेलरी बॉक्स शामिल हैं। इस गिफ्ट को तैयार करने का जिम्मा तेलंगाना के करीमनगर के मशहूर सिल्वर फिलीग्री आर्टिस्ट्स को दिया गया है। यह वही आर्टिफैक्ट्स हैं जिन्हें पिछले दिनों भारत में हुई G20 समिट के दौरान 'भारत मंडपम' में 'क्राफ्ट एक्सपो' में शोकेस किया गया था। इसे GI Tag भी मिला हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें... मंत्रालय में लागू होगी ई-ऑफिस प्रणाली, CM और मंत्रियों के लिए चलेगी मैन्युअल फाइलें

ये खबर भी पढ़ें... MP CG EXIT POLL : मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 1 से 3 सीट, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 1 सीट, पढ़ें पूरा पोल

गेस्ट्स पर तोहफों की बरसात


बता दे कि दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग की थी। इस ग्रैंड फंक्शन में देश विदेश से बड़े कारोबारी शामिल हुए थे। मुकेश अंबानी अपने घर के किसी भी फंक्शन में मेहमानों की खातिरदारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। प्री-वेडिंग में पहुंचे गेस्ट्स पर मुकेश अंबानी ने तोहफों की बरसात कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंबानी ने मेहमानों को गिफ्ट में सोने की चेन से लेकर डिजाइनर जूते तक गिफ्ट किए है।

उद्योगपति मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका की शादी, अंबानी परिवार ने बेटे और बहू को दिया गिफ्ट, अंबानी परिवार
उपहार में शानदार विला, Industrialist Mukesh Ambani, Anant Ambani and Radhika wedding, Ambani family gave gift to son and daughter-in-law, Ambani family, Luxurious villa as a gift

Tags:
  • ambani family
  • अंबानी परिवार
  • उद्योगपति मुकेश अंबानी
  • अनंत अंबानी और राधिका की शादी
  • अंबानी परिवार ने बेटे और बहू को दिया गिफ्ट
  • उपहार में शानदार विला
  • Industrialist Mukesh Ambani
  • Anant Ambani and Radhika wedding
  • Ambani family gave gift to son and daughter-in-law
  • Luxurious villa as a gift
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा