मुंबई में बीच सड़क पर भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ बेसबॉल बैट से मारपीट, लड़की से हाथापाई का सामने आया Video

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
मुंबई में बीच सड़क पर भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ बेसबॉल बैट से मारपीट, लड़की से हाथापाई का सामने आया Video

MUMBAI. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी साव के साथ मुंबई में कुछ अज्ञात फैंस ने मारपीट की है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की पृथ्वी के साथ हाथापाई कर रही है। उस लड़की के हाथ में बेस बॉल का एक डंडा भी है जिसे पृथ्वी ने भी पकड़ रखा है। इस दौरान लड़की पृथ्वी साव और उसके दोस्तों पर आरोप लगा रही है कि क्लब में उनके साथ मारपीट की गई है। पृथ्वी अपने दोस्तों के साथ सांताक्रूज स्थित एक होटल में पार्टी करने गए थे।



एक वीडियो भी वायरल हो रहा है




— Ravi.S Gowdru (@ravishiv) February 16, 2023



सेल्फी लेने को लेकर हुआ पूरा विवाद 



दरअसल, यह पूरा मामला बुधवार का है। जब पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ एक फाइव स्टार होटल में डिनर करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान यह सारा विवाद सामने आया। शिकायत के मुताबिक, डिनर के दौरान अज्ञात आरोपी पृथ्वी शॉ के पास आया और सेल्फी लेने की मांग करने लगा। शॉ ने दो लोगों के साथ सेल्फी ली भी, लेकिन वही ग्रुप लौट आया और अन्य नामजद आरोपियों के साथ सेल्फी लेने को कहा। पृथ्वी शॉ ने इस बार यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं और परेशान नहीं करना चाहते। शिकायत के मुताबिक जब उन्होंने ज्यादा जोर दिया तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर को फोन किया और शिकायत की। मैनेजर ने उन लोगों को होटल से जाने के लिए कह दिया। इसके बाद वे सभी बाहर पृथ्वी शॉ का इंतजार करने लगे।



यह खबर भी पढ़ें






ओशिवारा पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई



वायरल वीडियो में लड़की को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि पृथ्वी और उनके दोस्तों ने मिलकर मारपीट की है। हालांकि अब यह पूरा मामला पुलिस में चला गया है। ओशिवारा पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसमें दो को नामजद किया गया है, जबकि छह अन्य फैंस का नाम भी FIR डाला गया है। जिन दो लोगों का सामना आया है उसमें शोभित ठाकुर और सना उर्फ सपना गिल का नाम है। रिपोर्ट के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि मारपीट करने वाले फैंस शराब के नशे में थे।



शोभित ठाकुर और सपना के वकील ने रखा है अपना पक्ष



शोभित ठाकुर और सपना के वकील ने उनका पक्ष सामने रखा है। उनके वकील ने पूरी तरह से आरोपों को खारिज किया है और बताया कि मारपीट पृथ्वी साव ने की है। वकील ने अपने बयान में कहा कि उनकी मुवक्किल पुलिस स्टेशन में काफी देर तक बिठा कर रखा गया और मेडिकल के लिए भी नहीं जाने दिया गया।



पुलिस ने रखा पृथ्वी शॉ का पक्ष



वहीं शिकायत के मुताबिक यह पूरा मामला सहारा स्टार होटल के पास के पास की जहां पृथ्वी अपने कुछ दोस्तों के साथ डिनर के लिए एक रेस्टोरेंट में गए थे। इस दौरान पृथ्वी के पास के पास कुछ फैस आए और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। कुछ फोटो और वीडियो लेने के बाद पृथ्वी उनसे माना किया अब अब वे वहां चले जाए, लेकिन बावजूद इसके वो नहीं माने। ऐसे में क्रिकेटर ने रेस्टोरेंट मालिक को फोन कर फैंस हटाने के लिए कहा। स्टाफ और मैनेजर ने उस वक्त तो फैंस को वहां हटा दिया लेकिन वे उनका रेस्टोरेंट के बाहर उनका इंतजार करने लगे और फिर जैसे ही पृथ्वी शॉ बाहर आए उनके साथ मारपीट किया जाने लगा।


Prithvi Shaw Selfie controversy Indian cricketer in Mumbai सामने आया Video लड़की से मारपीट पृथ्वी शॉ सेल्फी विवाद video surfaced मुंबई में भारतीय क्रिकेटर girl assaulted