आईपीएल में आज MI Vs RCB की टक्कर, रोहित और विराट होंगे आमने-सामने, जानें कौन किस पर भारी?

Aman Vaishnav | Apr 12, 2026, 10:40 IST
Share
mumbai indians vs rcb ipl 2026 wankhede match preview
mumbai indians vs rcb ipl 2026 wankhede match preview

IPl के 20वें मुकाबले में आज, 12 अप्रैल को रोहित और विराट की टीम की टक्कर होने वाली है। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो RCB के सामने मुंबई का पलड़ा भारी है, लेकिन पिछली बार की चैंपियन बेंगलुरु इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें मुकाबले में आज 12 अप्रैल की शाम एक शानदार मैच होने वाला है। आज शाम मुंबई इंडियंस का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

दोनों टीमों ने अब तक तीन-तीन मैच खेले हैं। मुंबई इंडियंस को दो मैचों में हार मिली है, जबकि एक मैच में वह जीत पाए हैं। वहीं आरसीबी ने दो मैचों में जीत और एक मैच में हार का सामना किया है।

दोनों टीमों का पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से था जिसमें दोनों को ही हार मिली थी। ऐसे में मुंबई और आरसीबी दोनों के लिए यह मैच बहुत ही अहम होने वाला है।

6371187897112-1744052711-192588
6371187897112-1744052711-192588


RCB के सामने मुंबई का पलड़ा भारी

मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल इतिहास में पांच बार ट्रॉफी जीती है। आरसीबी के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं।

पिछले कुछ आईपीएल सीजन से दोनों टीमों के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली है। पिछले पांच मैचों में आरसीबी ने तीन मैच जीते हैं जबकि मुंबई इंडियंस ने दो मैचों में जीत हासिल की है।

ipl-2025-mi-vs-rcb-my11circle-vision11-howzat-team-and-prediction-978244
ipl-2025-mi-vs-rcb-my11circle-vision11-howzat-team-and-prediction-978244


मुंबई का अपने होम ग्राउंड पर रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस का अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर रहा है। मुंबई ने इस स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ कुल 11 मैच खेले हैं, जिनमें से 7 मैच जीतने में जीत हासिल की है।जबकि आरसीबी ने चार मैचों में जीत दर्ज की है।

इस मुकाबले में सबसे ज्यादा ध्यान विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर होगा क्योंकि उनका खेल इस मैच के नतीजे को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है।

mumbai-indians-team-for-ipl-2026-full-squad-and-playing-xi-57ceb245f8-721663
mumbai-indians-team-for-ipl-2026-full-squad-and-playing-xi-57ceb245f8-721663


इस सीजन मुंबई इंडियंस का हाल

मुंबई इंडियंस IPL 2026 में शानदार शुरुआत के बाद भी इस सीजन सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है। मुंबई आज शाम पिछली बार की चैंपियन बेंगलुरु से सामने उतरेगी। ऐसे में मुंबई पर जीत का दबावरहेगा।

रोहित शर्मा को कुछ समय के लिए ऑरेंज कैप भी मिली, लेकिन मुंबई की बल्लेबाजी अभी भी चिंता का विषय है। आरसीबी जैसे मजबूत टीम के खिलाफ टीम को एकजुट होकर अच्छा खेलना होगा।

रोहित ने अब तक मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। लेकिन, मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।

सूर्यकुमार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक बनाया था, लेकिन उसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अगला मैच नाकाम साबित हुआ। वहीं, कप्तान हार्दिक पंड्या का बल्ला अभी तक नहीं चला है।

rohit-sharma-044657171-16x9_0-887178
rohit-sharma-044657171-16x9_0-887178


रोहित बनाम विराट

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक रहता है। खासकर जब बात हो रोहित शर्मा और विराट कोहली की। दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने तरीके से शानदार फॉर्म में हैं।

अगर बात करें रन की तो विराट कोहली इस मामले में आगे हैं। विराट ने अब तक 35.39 की औसत और 133.19 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं।

वहीं विराट के मुकाबले रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट बेहतर है। उन्होंने 27.35 की औसत और 136.99 की स्ट्राइक रेट से 848 रन बनाए हैं। विराट ने 8 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि रोहित ने 7। दोनों के बीच यह मुकाबला वाकई दिलचस्प होने वाला है।

1775903447816-i-471986
1775903447816-i-471986


विराट Vs बुमराह की टक्कर

विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की बात करें तो, ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में 17 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। इन 17 मैचों में विराट ने बुमराह के खिलाफ 150 रन बनाए हैं।

वहीं बुमराह ने विराट को पांच बार आउट भी किया है। ये मुकाबला हमेशा ही काफी रोमांचक रहता है क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने तरीके से शानदार हैं।

mi-vs-rcb-1743995843-668122
mi-vs-rcb-1743995843-668122


ये खबरें भी पढ़िए...

क्रिकेट न्यूज: रायपुर एयरपोर्ट पर IPL का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच

रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा

MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक

महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप की एंट्री; IPL में लाखों का दांव, पुलिस ने हाईटेक रैकेट को दबोचा

Tags:
  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • क्रिकेट न्यूज
  • जसप्रीत बुमराह
  • मुंबई इंडियंस
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • वानखेड़े स्टेडियम
  • आईपीएल 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच