/sootr/media/media_files/WCLcufMrJYpguE7hDJPx.jpg)
Mumbai Satta Bazar : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने में 24 घंटों का समय बाकी है। लगभग सभी एजेंसियों के Exit Poll आ चुके हैं। ये देश में मोदी सरकार के रिपीट होने के साथ ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस को महज 1 सीट का अनुमान जता रहे हैं। इसी बीच मुंबई सट्टा बाजार की ताजा भविष्यवाणी ने खलबली मचा दी है। मुंबई सट्टा मार्केट एक्जिट पोल से अलग देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने की भविष्यवाणी कर रहा है।
मप्र में कांग्रेस को 10 और बीजेपी को 19 सीटें मिलने का अनुमान
तमाम कंपनियों के एग्जिट पोल देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने का अनुमान जता रहे हैं। इससे उलट मुंबई का सट्टा बाजार देश में इंडी गठबंधन को मजबूत बता रहा है। मध्यप्रदेश की सीटों को लेकर भी मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी चौंका रही है। मुंबई सट्टा बाजार से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई सट्टा बाजार मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 10 और भाजपा को 19 सीटें मिलने का अनुमान जता रहा है जबकि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की बात कह रहा है और इंडिया गठबंधन को 345 सीटें जबकि एनडीए को 195 सीटें मिलने की संभावना जता रहा है ।
इंडी गठबंधन को देश में 295 प्लस सीटें मिलने का अनुमान
मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी चौंका देने वाली है, लेकिन इससे अलग देखा जाए तो कांग्रेस भी एक्जिट पोल के अनुमानों से सहमत नहीं है। खुद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बात का दावा किया है कि इंडी गठबंधन को देश में 295 प्लस सीटें मिल रहीं हैं। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस भी प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है। भोपाल पीसीसी दफ्तर में तो कांग्रेस की जीत के जश्न की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं और एक क्विंटल लड्डूओं का ऑर्डर भी एडवांस में दिया जा चुका है।