इस नागपंचमी पर बन रहे अद्भुत संयोग, जानें कब है शुभ मुहूर्त, नाग देवता को क्यों पिलाते हैं दूध ?

Sandeep Kumar | Aug 03, 2024, 17:27 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-03T172220.712
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-03T172220.712

भगवान शिव के गले में विराजित नाग देवता की चर्चा सावन के महीने में न हो ऐसा संभव नहीं। हिंदू धर्म में सावन माह भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए सबसे उत्तम समय माना गया है। इस माह नागपंचमी के दिन नाग देवता की भी पूजा-अर्चना की जाती है।

सनातन धर्म में मान्यता के अनुसार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी मनाई जाती है। इस दिन देवाधि देव भगवान महादेव के साथ नाग देवता की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से जीवन के सभी दुख-कष्टों से छुटकारा मिलता है और नागदेवता घर के सदस्यों की रक्षा करते हैं।

नागपंचमी के दिन नाग देवता के 8 स्वरूप ( वासुकि, ऐरावत, मणिभद्र, कालिया, धनंजय, तक्षक, कर्कोटकस्य और धृतराष्ट्र ) की पूजा की जाती है। इस साल 9 अगस्त को बेहद शुभ संयोग में नाग पंचमी मनाई जाएगी। आइए जानते हैं नागपंचमी का शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि...

128e703b-e5f
128e703b-e5f


नागपंचमी कब है ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नागपंचमी तिथि का आरंभ 9 अगस्त 2024 को सुबह 8: 15 पर होगा और अगले दिन यानी 10 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजकर 9 मिनट पर इसका समापन होगा। इसलिए 9 अगस्त 2024 को नागपंचमी मनाया जाएगा।

f7db7df6-9b1
f7db7df6-9b1


नागपंचमी पर बनेंगे कई संयोग

इस साल नागपंचमी के मौके पर शिववास योग, सिद्ध योग,साध्य योग,बव और बालव, करण योग और हस्त नक्षत्र के शुभ संयोग में नागपंचमी मनाई जाएगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त

नागपंचमी के मौके पर सुबह 06:01 से लेकर 08:37 तक पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त बन रहा है। इस दौरान आप भी भगवान शिव के साथ नागदेवता की पूजा कर सकते हैं।

इस मंत्र का करें जाप

यदि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष दोष है और इससे मुक्ति चाहते हैं तो इस दिन आप गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपके कष्ट कम होंगे और साथ ही साथ आपको झूठे आरोपों से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा इस दिन भगवान शिव के मंत्र ॐ नमः शिवाय के साथ-साथ राहु मंत्र ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम: और केतु के मंत्र ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं स: केतवे नम: का जाप भी करें।

नाग देवता को दूध चढ़ाएं

नागपंचमी के दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता को दूध अर्पित करने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि इससे आपको सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

18316920-ccb
18316920-ccb


नागपंचमी में क्या हैं पूजाविधि ?

नागपंचमी के दिन सुबह स्नानादि के बाद स्वच्छ कपड़े धारण करें। शिवलिंग पर जल अर्पित करें और शिवजी की आराधना करें। इसके बाद घर के एंट्रेस गेट, मंदिर और रसोई घर के बाहर के दरवाजे को खड़िया से पुताई करें। इस पर कोयले से नाग देवताओं का चिन्ह बनाएं या नागदेवता की प्रतिमा भी घर ला सकते हैं। इसके बाद पूजा आरंभ करें और नागदेवता फल, फूल, धूप-दीप, कच्चा दूध और नैवेद्य अर्पित करें।अंत में नागदेवता की आरती उतारें। आरती करने के बाद नाग पंचमी की कथा का पाठ कर सकते हैं। संभव हो, तो पूजा के बाद दूध का एक कटोरा खेत या ऐसे स्थान पर रख दें, जहां सांप के आने की संभावना हो।

f4b05868-db6
f4b05868-db6


नागपंचमी को लेकर क्या है मान्यता ?

भविष्य पुराण के ब्रह्मा पर्व में दिए गए नागपंचमी की कथा के बारे में बताते हैं। इस पुराण के अनुसार सुमंतु मुनि ने शतानीक राजा को नागपंचमी की कथा के बारे में बताया है। सावन शुक्ल पक्ष के पंचमी के दिन नाग लोक में बहुत बड़ा उत्सव होता है। पंचमी तिथि को जो व्यक्ति नागों को गाय के दूध से स्नान कराता है उसके कुल को सभी नाग अभय दान देते हैं। उसके परिवार जनों को सर्प का भय नहीं रहता है। महाभारत में जन्मेजय के नाग यज्ञ की कहानी है। जिसके अनुसार जन्मेजय के नाग यज्ञ के दौरान बड़े-बड़े विकराल नाग अग्नि में आकर जलने लगे। उस समय आस्तिक नामक ब्राह्मण सर्प यज्ञ रोककर नागों की रक्षा की थी यह पंचमी की तिथि थी।

213e07e3-b7f
213e07e3-b7f


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr


Tags:
  • नागपंचमी
  • नागपंचमी 2024
  • नागपंचमी पर बनेंगे कई संयोग
  • 9 अगस्त 2024 को नागपंचमी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज