प्रयागराज महाकुंभ के पेशवाई और शाही स्नान का नाम बदला
Dolly patil | Nov 06, 2024, 14:07 IST
कुंम्भ मेला छावनी प्रवेश यात्रा
महाकुंभ 2025 से पहले प्रयागराज में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के नाम बदल दिए गए हैं। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने पेशवाई का नाम बदलकर "कुंम्भ मेला छावनी प्रवेश यात्रा" और शाही स्नान को "कुंम्भ अमृत स्नान" कर दिया है।
प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 से पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के संतों और अखाड़ा परिषद के दूसरे गुट ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महाकुंभ के परंपरागत अनुष्ठानों जैसे पेशवाई और शाही स्नान के नाम बदल दिए हैं। गुलामी के प्रतीक माने जाने वाले इन नामों को हटाकर हिंदी में नए नामकरण किए गए हैं। अखाड़े के महासचिव महंत यमुना पुरी के अनुसार, मुगल काल के नामों की जगह अब नए नाम दिए गए हैं, जिससे भारतीय संस्कृति और भाषा को बढ़ावा मिले।
प्रयागराज महाकुंभ : ट्रेनों के अंदर भी मिलेंगे बस की तरह टिकट, भारतीय रेलवे ने की बड़ी तैयारी
पेशवाई का नया नाम
महानिर्वाणी अखाड़े के नए आमंत्रण पत्र के अनुसार, पेशवाई को अब "कुंम्भ मेला छावनी प्रवेश यात्रा" कहा जाएगा, जबकि शाही स्नान का नाम बदलकर "कुंम्भ अमृत स्नान" रखा गया है। यह निर्णय गुलामी के प्रतीक माने जाने वाले मुगलों के नामों को हटाने और भारतीयता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। इस आमंत्रण पत्र के माध्यम से संत, महंत, महामंडलेश्वर और विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों को आगामी आयोजन के लिए बुलावा भेजा गया है।
![कुंम्भ मेला छावनी प्रवेश यात्रा]()
महाकुंभ 2025 के इस आयोजन की तैयारी 6 दिसंबर को भूमि पूजन के साथ आरंभ होगी। इसके बाद 22 दिसंबर को धर्मध्वजा मुहूर्त स्थापना की जाएगी। कुंम्भ अमृत स्नान के तीन मुख्य अवसर निर्धारित किए गए हैं:
प्रयागराज महाकुंभ : ट्रेनों के अंदर भी मिलेंगे बस की तरह टिकट, भारतीय रेलवे ने की बड़ी तैयारी
पेशवाई का नया नाम कुंम्भ मेला छावनी प्रवेश यात्रा
कुंम्भ मेला छावनी प्रवेश यात्रा
आयोजन की मुख्य तिथियां
- पहला कुंम्भ अमृत स्नान - 14 जनवरी 2025
- दूसरा कुंम्भ अमृत स्नान - 29 जनवरी 2025
- तीसरा कुंम्भ अमृत स्नान - 3 फरवरी 2025
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava