Varanasi : काशी के कोतवाल से अनुमति लेकर नामांकन करेंगे पीएम मोदी, नामांकन से पहले सुबह 8 बजे गंगा स्नान करेंगे, शामिल होंगे 12 मुख्यमंत्री
Sandeep Kumar | May 14, 2024, 06:54 IST
2024-05-14T064822.458.jpg
वाराणसी लोकसभा सीट से 14 मई मंगलवार यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन करने वाले हैं। प्लान के मुताबिक नामांकन से पहले पीएम मोदी सुबह अस्सी घाट पर गंगा स्नान करेंगे और इसके बाद काल भैरव मंदिर में दर्शन करेंगे...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) आज यानी 14 मई दिन मंगलवार को काशी के कोतवाल यानी बाबा कालभैरव से अनुमति लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नामांकन करेंगे। वह वाराणसी (Kashi ) से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनाए गए हैं। तीसरी बार नामांकन भी करेंगे। वे गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में 11 बजे के बाद नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के पहले प्रधानमंत्री मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा को नमन कर पूजन सकते हैं। यहीं स्नान भी करेंगे। यहां क्रूज से नमो घाट तक जाना भी प्रस्तावित है। फिर काल भैरव मंदिर जाकर वहां फिर नामांकन करने कलेक्ट्रेट जाएंगे। नामांकन के बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। मंगलवार को गंगा सप्तमी और नक्षत्र राज पुष्य का संयोग है। इसके साथ रवि योग ग्रहों की अच्छी स्थितियों का निर्माण कर रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कोई भी कार्य करने से अभिष्ट की सिद्धि होती है। पुष्य नक्षत्र में यदि किसी काम को किया जाए तो उसमें कार्य सिद्धि तय मानी जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम इस विशेष संयोग में ही अपना नामांकन करेंगे।
भाजपा नेताओं के अनुसार पीएम के नामांकन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 12 मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा शामिल होंगे। इसके अलावा पीएम के साथ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी नामांकन में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गंगा स्नान करेंगे। इसके बाद वे बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे, फिर नामांकन करने कलेक्ट्रेट जाएंगे। पीएम के गंगा घाट पर आगमन को ध्यान में अस्सी, दशाश्वमेध और नमो घाट पर विशेष तैयारी की गई है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
पीएम के नामांकन में शामिल होंगे 12 मुख्यमंत्री

गंगा में स्नान, ध्यान और पूजन करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गंगा स्नान करेंगे। इसके बाद वे बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे, फिर नामांकन करने कलेक्ट्रेट जाएंगे। पीएम के गंगा घाट पर आगमन को ध्यान में अस्सी, दशाश्वमेध और नमो घाट पर विशेष तैयारी की गई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari