नेशनल क्रश बन गए हैं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान , सोशल मीडिया पर लड़कियों से मिल रहा अटेंशन

Shreya Nakade | Jun 12, 2024, 15:45 IST
Share
चिराग पासवान
चिराग पासवान

हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान इन दिनों खूब चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनकी फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। महिलाओं के बीच उनके प्रचलन ने चिराग को नेशनल क्रश बना दिया है।

केंद्र सरकार में फूड प्रोसेसिंग मिनिस्टर ( Minister for Food Processing Industries ) और बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट के सांसद चिराग पासवान ( chirag paswan ) इन दिनों खूब चर्चा में है। लोकसभा चुनाव 2024 में एक तरफ उनकी पार्टी का प्रदर्शन 100 फीसदी रहा। वहीं दूसरी तरफ देशभर में उनकी पॉपुलैरिटी भी खूब बढ़ी। 41 साल के चिराग पासवान नेशनल क्रश बनकर उभर गए हैं ( chirag paswan national crush )।

तेजी से बढ़े फॉलोअर्स

लोकसभा चुनाव के दौरान पासवान पूरी तरह इंस्टाग्राम पर छाए रहे ( chirag paswan instagram followers )। मार्च के अंत में इंस्टाग्राम पर उनके 5.95 लाख फॉलोअर्स थे। खबर लिखे जाने तक उनके इंस्टाग्राम पर 3.7 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इसमें एक बड़ी संख्या महिलाओं की है।

बॉलीवुड फिल्म में की एक्टिंग

चिराग दिवंगत राजनेता और केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान के बेटे हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत अजमाई। 2011 में अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ चिराग पासवान की फिल्म आई थी। इसका नाम 'मिले न मिले हम' था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। चिराग बॉलीवुड में अपना दम नहीं दिखा पाए पर राजनीति में उन्होंने पूरा दमखम दिखाया।

ये खबर भी पढ़िए...

कंगना रनौत के थप्पड़ कांड से पिघला एक्स बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन का दिल

चिराग की पार्टी का परिणाम 100 फीसदी

पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ( lok janshakti party ) ने लोकसभा चुनाव 2024 में 5 सीटों पर चुनाव लड़ा। यह पांचों सीटें बिहार की थी। 5 में से 5 सीटों पर जीत दर्ज कर चिराग पासवान की पार्टी का चुनाव परिणाम 100 फीसदी रहा।

ये खबर भी पढ़िए...

बिहार में सीटों का बंटवारा, चिराग को 5 सीटें, चाचा पशुपति का पत्ता कटा

2014 में पहली बार बने सांसद

चिराग पासवान ने 2014 में बिहार की जमुई लोकसभा का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उनकी 85,000 वोटों से जीत हुई। इसके बाद 2019 का चुनाव भी पासवान ने जमुई से लड़ा और जीत दर्ज की। वहीं 2019 में उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान की परंपरागत सीट हाजीपुर से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

ये खबर भी पढ़िए...

चिराग पासवान ने ठोका हाजीपुर सीट पर दावा, चाचा पशुपति बोले- उन्हें जमुई से हार का डर सता रहा

खुद को बताते हैं मोदी का हनुमान

चिराग पासवान अक्सर अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'मेरे प्रधानमंत्री' कहकर संबोधित करते हैं ( chirag paswan and pm narendra modi )। इतना ही नहीं, वे खुद को नरेंद्र मोदी का हनुमान भी बताते हैं। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चिराग पासवान को अपना बेटा कहते हैं। चिराग पासवान और नरेंद्र मोदी की इस जोड़ी को भी लोग सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

Tags:
  • Chirag Paswan
  • चिराग पासवान
  • केंद्र सरकार में फूड प्रोसेसिंग मिनिस्टर
  • Minister for Food Processing Industries
  • नेशनल क्रश
  • चिराग पासवान नेशनल क्रश
  • chirag paswan national crush
  • chirag paswan instagram followers
  • रामविलास पासवान
  • चिराग पासवान की फिल्म
  • चिराग पासवान और नरेंद्र मोदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि