सुप्रीम कोर्ट में करीब 80 हजार केस पेंडिंग, अदालतों में 5 करोड़ से ज्यादा मुकदमों का ढेर, कानून मंत्री मेघवाल ने बताई हकीकत
Pooja Kumari | Dec 17, 2023, 24:00 IST
सुप्रीम कोर्ट में करीब 80 हजार केस पेंडिंग, अदालतों में 5 करोड़ से ज्यादा मुकदमों का ढेर, कानून मंत्री मेघवाल ने बताई हकीकत
मंत्री ने कहा कि जिला और अधीनस्थ अदालतों में 4.46 करोड़ से अधिक मामले पेंडिंग हैं। मंत्री ने ये भी बताया कि भारतीय न्यायपालिका में न्यायधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 26, 568 है।
BHOPAL. शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि देश की विभिन्न अदालतों में करीब 5 करोड़ से भी अधिक केस पेंडिंग पड़े हुए हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट में 80 हजार और हाई कोर्ट में 61 लाख से अधिक मामले लंबित हैं। बता दें कि उन्होंने न्यायधीशों की नियुक्ति को लेकर भी आंकड़े पेश किए हैं।
एक लिखित उत्तर के मुताबिक कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि 1 दिसंबर तक 5,08,85,856 लंबित मामलों में से 61 लाख से अधिक 25 उच्च न्यायालयों में थे। कानून मंत्री मेघवाल का कहना है कि देश के जिला और अधीनस्थ अदालतों में 4.46 करोड़ से अधिक मामले लंबित पड़े हैं।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय न्यायपालिका की कुल स्वीकृत संख्या 26,568 न्यायाधीशों की है। जहां सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है, वहीं हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 1,114 है। जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 25,420 है। उनका कहना है कि हाई कोर्ट कॉलेजियम द्वारा भेजे गए न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए 123 प्रस्ताव आए हैं, जिनमें से 12 दिसंबर तक 81 प्रस्ताव प्रक्रिया के विभिन्न चरण में हैं। वहीं, शेष 42 प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम के विचाराधीन हैं।
न्यायाधीशों की नियुक्ति का आंकड़ा
न्यायाधीशों की नियुक्ति का आंकड़ा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman