नीरज चोपड़ा की मां ने अरशद नदीम पर ऐसा क्या कहा कि होने लगी तारीफ, पाकिस्तान में भी जश्न
Vikram Jain | Aug 09, 2024, 16:42 IST
Neeraj Chopra mother Saroj Devi praised Arshad Nadeem
पेरिस ओलिंपिक के जेवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। इस उपलब्धि से देश में खुशी का माहौल है। साथ ही नीरज की मां सरोज देवी ने खुशी जताते हुए गोल्ड जीतने वाले अरशद पर बड़ा बयान दिया है।
NEW DELHI. भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर ओलंपिक में तिरंगा लहराया है। नीरज ने भारत को ओलंपिक में सिल्वर मेडल दिला है। नीरज ने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर भाला फेंक कर अपने करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपने दूसरे प्रयास के साथ 92.97 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
26 साल के नीरज का ओलंपिक खेलों में दूसरा मेडल है, इससे पहले उन्होंने टोक्यो में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। नीरज 2 ओलंपिक में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। इस खास उपलब्धि और देश का गौरव बढ़ाने के लिए PM Narendra Modi ने नीरज को बधाई और शुभकामनाएं दी।
नीरज की इस उपलब्धि से देश और परिवार में खुशी का माहौल है। नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने उनका मेडल पहलवान विनेश फोगाट को समर्पित किया। वहीं, मां सरोज देवी ने कहा कि सिल्वर मेडल भी गोल्ड जैसा है।
नीरज की मां सरोज देवी ने पाकिस्तान के अरशद नदीम के गोल्ड जीतने पर खुशी जताते हुए कहा कि हमारे लिए तो सिल्वर मेडल भी गोल्ड के समान है, गोल्ड मेडल जीतने वाला भी हमारा ही लड़का है, मेहनत करता है।
सरोज देवी के अरशद को लेकर दिए बयान की चर्चा पूरे पाकिस्तान में हो रही है, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख़्तर ने सरोज देवी की तारिफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, गोल्ड जिसका है, वो भी हमारा ही लड़का है, ये बात सिर्फ एक मां ही कह सकती है, कमाल है।
पाकिस्तानी पत्रकार एहतिशाम उल हक ने सरोज देवी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, इस ख़ूबसूरत मैसेज के लिए धन्यवाद मां।
पाकिस्तान के कई अखबारों ने अरशद नदीम के देश में गोल्ड लाने की खबरों को प्रमुखता छापा है। पाकिस्तान में गोल्ड का सूखा खत्म करने और 40 साल का इंतजार खत्म होने का जिक्र है।
ओलंपिक खेलों में नीरज का दूसरा मेडल
नीरज की इस उपलब्धि से देश और परिवार में खुशी का माहौल है। नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने उनका मेडल पहलवान विनेश फोगाट को समर्पित किया। वहीं, मां सरोज देवी ने कहा कि सिल्वर मेडल भी गोल्ड जैसा है।
मां सरोज देवी ने अरशद की जीत के लिए जताई खुशी
नदीम पर दिए बयान की पाकिस्तान में चर्चा
"Gold jis ka hai, wo bhi hamara he larka hai".
Yeh baat sirf aik maa he keh sakti hai. Amazing.
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) August 9, 2024
पाकिस्तान के कई अखबारों ने अरशद नदीम के देश में गोल्ड लाने की खबरों को प्रमुखता छापा है। पाकिस्तान में गोल्ड का सूखा खत्म करने और 40 साल का इंतजार खत्म होने का जिक्र है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman